स्कीनकेयर (सौ. सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

AC Is Harmful: क्या एयर कंडीशन में रहने से हो रहे आपके स्किन और बाल खराब, कैसे करें बचाव?

AC Trap in Summer: दिनभर एसी में बैठे रहने से हमारे स्किन और बालों को नुकसान पहुंचता है। जिससे ड्राईनेस की समस्या बढ़ जाती है। इस नुकसान से बचने के लिए यहां कुछ टिप्स शेयर किए जा रहे हैं।

रीता राय सागर

AC is not Good For Skin And Hair: गर्मी में 24/7 एयर कंडीशन में बैठे रहना हम सभी को अच्छा लगता है। लेकिन एसी में रहने से स्किन और बालों का भारी नुकसान हो रहा है। दरअसल, हमारे स्किन और बालों को हेल्दी रखने के लिए उनमें नमी बना रहना जरूरी होता है।

पूरे दिन एसी में रहने से हमारे शरीर में नमी कम हो जाती है, जिससे हमारी स्किन ड्राई और डल दिखने लगती है। ज्यादातर लोग या तो घर पर या ऑफिस में अपना अधिकतर समय एसी में ही बिता रहे है और इससे हमारे बालों व स्किन की क्वालिटी खराब हो रही है।

क्या कर सकते है

  • एसी में कम से कम समय बिताएं। जरूरत न होने पर अनावश्यक रूप से एसी का प्रयोग न करें।
  • यदि एसी में बैठना जरूरी हो, तो पानी पीते रहें और शरीर को हाइड्रेट रखें। साथ ही मॉइश्चराइजर व सीरम लगाकर बैठें।
  • बालों में एलोवेरा जेल या कोकोनट ऑयल लगाएं, इससे इनकी नमी बनी रहेगी।
  • अच्छे बाल व स्किन के लिए डाइट का भी ख्याल रखें। ऐसे फल व सब्जियों का सेवन करें, जिसमें पानी की मात्रा अधिक हो।
  • लगातार एसी में न बैठें, बीच-बीच में बाहर निकलते रहें।
  • एसी में अधिक समय बिताने पर स्किन में ड्राईनेस होती है, जिससे स्किन जल्दी बूढ़ा होने लगता है यानी एजिंग फास्ट हो जाती है। रिंकल्स और फाइन लाइन जल्दी दिखने लगते है।
  • एयर कंडीशन के बदले ह्यूमिडिफायर, कूलर या वॉटर पॉटस का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे हमारी त्वचा को कम नुकसान होगा।
  • एसी का टेंपरेचर 24-26 डिग्री के बीच में रखें।

कैसे करें बचाव

इन सबके अलावा एसी में लगातार न बैठें। इसके बीच-बीच में कमरे में नैचुरल हवा आने दें। खिड़कियां खोलें। साथ ही खूशबूदार स्किन केयर प्रोडक्ट के इस्तेमाल से बचें। अगर आप दिनभर एसी में रहते हैं, तो चेहरे को बार-बार धोना अवॉयड करें। हाइड्रेटिंग मास्क, स्टीम और फेशियल ऑयल से मसाज चेहरे में जान डाल सकता है।

बालों को ड्राईनेस से बचाने के लिए एसी डक्ट के सामने नहीं बैठना चाहिए। साथ ही बालों में लाइटवेट लिव इन कंडीशनर लगाएं, इससे बालों की नमी बनी रहेगी। बालो को पूरी तरह से खुला न छोड़ें। हल्टी चोटी बनाकर रखें।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें