हाथ-पैरों की उंगलियों में सूजन (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

क्या आप भी सर्दियों में हाथ-पैर की उंगलियां सूजने से हैं परेशान, तो ऐसे बचाव कर रखें ख्याल

सर्दियों में चिलब्लेंस यानी पैर और हाथों की उंगलियों में सूजन आ जाना की समस्या दिखती है। रात में सोते समय उंगलिय़ों में दर्द बना रहता है।दरअसल ये कोल्ड टेम्परेचर से होने वाला एक एलर्जिक रिएक्शन होता है।

दीपिका पाल

Winter Health:सर्दियों के सीजन में शरीर पर कई प्रकार के प्रभाव देखने के लिए मिलते है यहां पर सर्दी तो लगती ही है वहीं पर पुराना शरीर का दर्द भी उबर जाता है। सर्दियों में चिलब्लेंस यानी पैर और हाथों की उंगलियों में सूजन आ जाना की समस्या दिखती है। रात में सोते समय उंगलिय़ों में दर्द बना रहता है।दरअसल ये कोल्ड टेम्परेचर से होने वाला एक एलर्जिक रिएक्शन होता है। यहां पर सर्दियों में इस समस्या से निजात पाने के लिए आज हम आपको कुछ बातें बता रहे है। अचानक से पैरों या फिर हाथों को गर्माहट देने के लिए आग या हीटर से सेंकते हैं।

क्यों फैल जाती है ब्लड वेसल्स

आपको बताते चलें कि, जब हम ठंडी के तापमान के चपेट में होते है तो, ब्लड वेसल्स सिकुड़ती हैं और फिर अचानक से आप गर्म वातावरण में आ जाते हैं, तब ब्लड वेसल्स अचानक से फैल जाती हैं, जिस वजह से कई ब्लड वेसल्स डैमेज भी होती हैं, जिसकी वजह से फ्लूइड निकलता है और इंफ्लामेशन होने की वजह से अंदर घाव बन जाते हैं ।

इन टिप्स से सही रखें उंगलियों के टिप्स

1- शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म कपड़े बराबर से पहनें इसके अलावा लेयर में कपड़े पहनें और कोशिश करें कि बाहर जा रहे हैं तो बंद फुटवियर और ग्लव्स जरूर कैरी करें। पीने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

2-त्वचा के रूखे होने की समस्या से बचने के लिए प्रॉपर मॉइश्चराइजेशन करना बेहद जरूरी होता है. इसके लिए किसी भी पैट्रोलियम जेली का इस्तेमाल होता है। इसके लिए चेहरे का ख्याल अच्छी तरह से करें।

3- बहुत देर तक ठंड में रहने के बाद तुरंत हीटर के पास न बैठें. हाथ-पैरों को गुनगुने पानी से धोएं और फिर पूरी तरह से सुखाने के बाद अपने मोजे और ग्लव्स को पहन लीजिए। यहां पर रैपिड टेम्परेचर का ख्याल रखें। आपके फुटवियर टाइट नहीं होने चाहिए, नहीं तो दिक्कत बढ़ सकती है।

4-पैरों और हाथों में इस प्रकार की समस्या से बचने के लिए फुट एक्सरसाइज करना शुरू कर दीजिए. इसके अलावा फुट मसाज करना चाहिए।इसके अलावा फुट मसाज करना चाहिए, इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होगा और उंगलियों में सूजन आने का चांस कम हो जाएंगे।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत