काजल  फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Kajal Applying Tips: आंखों को बड़ा और खूबसूरत दिखाना है तो ऐसे लगाएं काजल, नहीं फैलेगा आसपास

Eye Makeup Tips: अगर आपका भी काजल लगाने के बाद आंखें छोटी दिखती हैं या मेकअप फैल जाता हैं, तो जानें काजल लगाने का सही तरीका, जिससे आंखें बड़ी, खुली और खूबसूरत नजर आएंगी।

रीता राय सागर

Highlights:

  • आंखों को बड़ा दिखाने के लिए लोअर लैश लाइन पर लगाएं पतला काजल।

  • काजल को फैलने से बचाने के लिए आईशैडो से सेट करें।

  • साफ और खूबसूरत आई मेकअप के लिए अपनाएं आसान टिप्स।

How To Apply Kajal: आंखों को खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिखाने के लिए काजल सबसे आसान मेकअप प्रोडक्ट्स में से एक है। भारतीय महिलाओं के मेकअप में काजल का इस्तेमाल पुराने समय से होता आ रहा है। सिंपल लुक से लेकर शादी और पार्टी के हैवी मेकअप तक, काजल आंखों की खूबसूरती बढ़ाता है।

काजल को गलत तरीके से लगाने पर आंखें छोटी दिखाई देने लगती हैं या कुछ ही देर में काजल फैलकर डार्क सर्कल जैसा दिखने लगता है। अगर आप चाहती हैं कि आंखें बड़ी, खुली और खूबसूरत नजर आएं, तो काजल लगाते समय कुछ आसान टिप्स को फॉलो करें।

काजल लगाने से पहले आंखों को करें तैयार

काजल लगाने से पहले आंखों के आसपास की त्वचा साफ और ऑयल फ्री होनी चाहिए। अगर पलकों पर ऑयल या मॉइश्चराइजर लगा है तो उसे हल्के हाथों से साफ कर लें। इसके बाद जरूरत हो तो पलकों पर थोड़ा आई प्राइमर या हल्का ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं। इससे मेकअप को टिके रहने में मदद मिल सकती है।

अपर वॉटरलाइन पर लगाएं काजल

आंखों के अपर वॉटरलाइन पर काजल लगाने की तकनीक को टाइट लाइनिंग कहते हैं। इससे पलकों के बीच खाली जगह भर जाती है और आईलैशेज घनी दिखाई देती हैं। इससे आंखों को बिना ज्यादा मेकअप किए खूबसूरत और डिफाइंड लुक मिलता है।

एक बार में लंबी लाइन खींचने से बचें

काजल लगाते समय हाथ को स्थिर रखें, इसके लिए कोहनी को किसी समतल जगह पर टिकाएं और आंखों के अंदरूनी कोने से बाहर की तरफ छोटे-छोटे स्ट्रोक्स में काजल लगाएं। एक ही बार में लंबी और मोटी लाइन खींचने से काजल फैल जाता है और लाइन भी असमान दिखती है।

काजल को आईशैडो से करें सेट

अगर आपका काजल जल्दी फैल जाता है तो इसे सेट करने के लिए एक छोटी आई मेकअप ब्रश लें। अब ब्लैक या ब्राउन मैट आईशैडो को काजल की लाइन के ऊपर हल्के हाथों से प्रेस करें। इससे काजल फिक्स हो जाते हैं।

मणिपुर में जनगणना पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, अप्रैल 2027 तक बढ़ाई मियाद, सामने आई बड़ी वजह

जनवरी में 5 राज्यों में चुनाव संभव, नए साल के पहले हफ्ते में हो सकते हैं चुनाव

दिवाली की बधाई में ईद का जिक्र करना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार

पाकिस्तान से हैं क्या? दिवाली को ईद बताकर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे, वायरल VIDEO पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स