बाल धोते हुए महिला (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

Hair Care Tips: हफ्ते में कितनी बार शैम्पू करना है सही? अगर झड़ रहे हैं बाल, तो तुरंत बदल लें अपनी ये आदत

Hair Wash Tips: आजकल बाल झड़ने की समस्या बहुत आम हो गई है जिसके पीछे गलत हेयर केयर रूटीन और शैम्पू करने की आदत भी एक बड़ी वजह हो सकती है।

प्रीति शर्मा

Hair Fall Control: घने और चमकदार बाल हर किसी की चाहत होते हैं लेकिन गलत हेयर वॉश रूटीन इन्हें समय से पहले सफेद और कमजोर बना सकता है। अक्सर लोग असमंजस में रहते हैं कि बालों को हफ्ते में कितनी बार धोना चाहिए। क्योंकि जरूरत से ज्यादा या कम धोना दोनों ही गंजेपन का कारण बन सकते हैं।

बालों का झड़ना आजकल एक आम समस्या बन गई है। प्रदूषण और तनाव के अलावा हमारी छोटी-छोटी गलतियां भी गंजेपन का रास्ता साफ करती हैं। इनमें से सबसे बड़ी गलती है हेयर वॉश का गलत तरीका है। अधिकतर लोग अपनी स्कैल्प के टाइप को समझे बिना ही बार-बार शैम्पू करते हैं जिससे बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचता है।

क्या रोज बाल धोना है खतरनाक

जानकारी के अनुसार रोजाना बाल धोने से स्कैल्प का प्राकृतिक तेल खत्म हो जाता है। यह तेल बालों को नमी और मजबूती प्रदान करता है। जब यह तेल खत्म हो जाता है तो स्कैल्प रूखी हो जाती है और बाल टूटने लगते हैं। हालांकि जो लोग बहुत ज्यादा धूल-मिट्टी में रहते हैं या जिन्हें बहुत पसीना आता है उनके लिए नियम थोड़े अलग हो सकते हैं।

हफ्ते में कितनी बार धोएं बाल

ऑयली स्कैल्प

अगर आपके बाल एक ही दिन में चिपचिपे हो जाते हैं तो आप हफ्ते में 3 से 4 बार बाल धो सकते हैं।

ड्राय स्कैल्प

रूखे बालों वालों को हफ्ते में सिर्फ 1 या 2 बार ही शैम्पू का इस्तेमाल करना चाहिए। ज्यादा धोने से बाल और भी बेजान होकर झड़ने लगेंगे।

नॉर्मल बाल

इनके लिए हफ्ते में 2 से 3 बार सिर धोना पर्याप्त माना जाता है।

गंजेपन से बचने के लिए खास टिप्स

  • हमेशा माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैम्पू का चुनाव करें। कठोर केमिकल बालों की जड़ों को खोखला कर देते हैं।
  • कभी भी बहुत गर्म पानी से बाल न धोएं। गुनगुना या ठंडा पानी ही इस्तेमाल करें।
  • शैम्पू के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं लेकिन ध्यान रहे कि इसे सिर्फ बालों की लंबाई पर लगाएं स्कैल्प पर नहीं।

बाल धोने का मुख्य उद्देश्य स्कैल्प से गंदगी हटाना है न कि उसे पूरी तरह सुखा देना। अगर आप अपने बालों के टाइप के हिसाब से सही तालमेल बिठा लेते हैं तो काफी हद तक हेयर फॉल और गंजेपन की समस्या से बच सकते हैं।

पॉलीथीन की थैलियों में भरा जा रहा था चढ़ावा, खराब किए QR कोड; बांके बिहारी मंदिर मामले में भड़का सुप्रीम कोर्ट

गरीबों की सेवा से नोबेल और भारत रत्न तक, जानिए मदर टेरेसा की जिंदगी की पूरी कहानी

गांधी खानदान की बहू, पर BJP में बनाई धाक; परिवार की सियासत से अलग मेनका गांधी ने यूं तय किया राजनीतिक सफर

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले