पिंपल से राहत पाने के घरेलू नुस्खे (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

चेहरे के दाग-धब्बे ही नहीं, पिंपल्स से भी छुटकारा दिला सकते हैं ये घरेलू उपाय

Home Remedies:अगर आप भी एक्ने और पिंपल की समस्या से परेशान है तो आप भी किचन के ये प्रोडक्ट्स का यूज कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं पिंपल से राहत पाने के घरेलू नुस्खे।

सीमा कुमारी

Dark Spots Home Remedies: भला कौन नहीं चाहता कि उसका चेहरा दमकता हुआ नजर आए। लेकिन एक्ने और पिग्मेंटेशन की वजह से चेहरे पर दाग-धब्बे हो जाते हैं। एक बार चेहरे पर एक्ने और पिंपल हो जाते हैं तो जल्दी से ठीक होने का नाम नहीं लेते हैं। पिंपल ठीक भी हो जाएं तो उसके के निशान रह जाते हैं।

अगर, आपके साथ भी इस तरह की समस्या हैं तो आप भी किचन के ये प्रोडक्ट्स का यूज कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं पिंपल से राहत पाने के घरेलू नुस्खे।

सबसे पहले जानें पिंपल होने की वजह

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, चेहरे के दाग-धब्बे के पीछे कई कारण हो सकते हैं- प्रदूषण, हार्मोनल बदलाव, गलत खानपान की वजह से चेहरे पर दाग-धब्बे और पिंपल हो जाते हैं।

पिंपल से राहत पाने के घरेलू नुस्खे:

हल्दी का करें इस्तेमाल

पिंपल से राहत पाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल कर सकती हैं। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं। हल्दी लगाने से पिंपल ठीक हो सकते हैं। वहीं, पिंपल की वजह से आई सूजन कम हो सकती हैं। पिंपल होने पर आप चेहरे पर हल्दी लगा सकते हैं।

एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल

आपको बता दें,पिंपल से राहत पाने के लिए हल्दी के अलावा एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। एलोवेरा जेल लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है। एलोवेरा जेल को सीधे स्किन पर लगा सकते हैं। एलोवेरा जेल लगाने के 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।

शहद का करें इस्तेमाल

पिंपल से छुटकारा पाने के लिए आप शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद में नेचुरल एंटीसेप्टिक गुण पाया जाता है जो कि पिंपल और दाग-धब्बों को कम कर सकता हैं। शहद का इस्तेमाल करने से स्किन बेदाग और ग्लोइंग हो सकती है।

टमाटर के रस का करें इस्तेमाल

एक्सपर्ट्स बताते है कि टमाटर में नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते हैं। इसके रस को रुई की मदद से पूरे चेहरे पर लगाएं। रातभर छोड़ना हो तो थोड़ा बेसन मिलाकर मास्क की तरह लगाएं, वरना 20 मिनट बाद धो दें।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह