सफेद बालों के लिए घरेलु नुस्खे (सौ. डिजाइन फोटो) 
लाइफस्टाइल

घर की इन चीजों से बनाएं ने हेयर टॉनिक, सफेद बालों में आएगा नेचुरल कालापन और मजबूती

Natural Black Hair Tips: सफेद बालों से हैं परेशान? जानिए प्याज का रस, आंवला, करी पत्ता और भृंगराज जैसे घरेलू नुस्खे, जो बालों को नेचुरली काला, घना और मजबूत बनाते हैं।

दीपिका पाल

Home Remedies For White Hair: आजकल हर किसी की लाइफस्टाइल अनियमित हो गई है तो वहीं पर खानपान में पोषक तत्वों की पूर्ति नहीं कर पाते है। इस वजह से बालों पर इसका असर पड़ता है। सफेद बालों की समस्या आम हो गई है इसके लिए लोग डाई या मेहंदी का इस्तेमाल करते है। इन चीजों से बाल नेचुरल तरीके से काले तो नहीं होते है लेकिन लाल या भूरे तो हो ही जाते है।

मेहंदी या फिर डाई का कालापन कुछ समय के लिए होता है लेकिन आप परमानेंट सॉल्यूशन चाहते है तो आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जानकारी दे रहे है जो बालों को काला और घना बनाती है।

जानिए इन घरेलू नुस्खों के बारे में

आप कुछ चीजों की मदद से सफेद बालों के लिए उपाय तैयार कर सकते है जो जरूरी है...

1- बालों को काला और घना बनाने के लिए सबसे पहला नुस्खा प्याज का रस होता है। इस प्याज में सल्फर और एंटीऑक्सिडेंट्स सफेद बालों को होने से रोकते है। आप बालों को प्राकृतिक रूप से सही करना चाहते है तो, इसके लिए 1 प्याज को ग्राइंड कर इसका रस निकाल लें. इस रस को बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें. हफ्ते में 2-3 बार इस उपाय करें ऐसा करने से बालों को फायदा मिलता है।

2-आंवला या नारियल तेल का इस्तेमाल आप बालों के लिए कर सकते है। आंवला दरअसल बालों के लिए हेयरटॉनिक होता है। इस आंवले में विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स होते है जो बालों को सफेद होने से रोकते है। इस नुस्खे के लिए आप 3-4 आंवला काटकर नारियल तेल में उबालें जब तक तेल गहरा हो जाए. इसे ठंडा कर लें और रोजाना रात में बालों की मालिश करें. यह बालों की जड़ों को मजबूत करेगा और सफेदी दूर होगी।

3-आप बालों के लिए कढ़ी पत्ते और नारियल तेल का इस्तेमाल एक साथ कर सकते है। कढ़ी पत्ता में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड्स बालों को हेल्दी और मजबूत बनाते हैं. नारियल तेल में कढ़ी पत्ते डालकर इसे उबालें. ठंडा होने के बाद इस तेल से सिर की मालिश करें। इससे नए सफेद बाल उगने कम हो जाते हैं और बालों का नेचुरल रंग बरकरार रहता है।

4- बालों को हेल्दी और काला बनाने के लिए आप भृंगराज और तिल के तेल का इस्तेमाल एक साथ कर सकते है। यह सफेद बालों को रोकने और बालों को काला करने में मदद करता है। इस नुस्खों का इस्तेमाल करने के लिए आप तिल के तेल में भृंगराज पाउडर मिलाकर इसे हल्का गर्म करें. रोजाना रात में इससे सिर की मालिश करें। ऐसा करने से बालों को रंगत मिलती है।

5-बालों की सफेदी को कम करने के लिए आप शहद और ब्लैक टी रिंस का इस्तेमाल कर सकते है। ब्लैक टी बालों को नेचुरल कलर देने में मदद करती है और सफेदी को कम करती है। इस नुस्खे का इस्तेमाल करने से पहले आप 2-3 टी बैग्स को पानी में उबालें और ठंडा कर लें. इसमें थोड़ा शहद मिलाकर बालों में लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें. हफ्ते में 2 बार इस उपाय को करने से बालों का रंग धीरे-धीरे काला होने लगेगा।

आप इन नुस्खों के अलावा खानपान पर भी ध्यान दे सकते है। यानि खाने में जरूरी पोषक तत्वों को जरूर शामिल करें।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल