हेल्दी एवं पौष्टिक भोजन (सौ.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

Weight loss कैसे करें? Morning breakfast में शुरू करें ये 5 हाई-प्रोटीन चीजें खाना, तेजी से घटेगा वजन!

Weight Loss Tips: अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो सुबह का नाश्ता बेहद महत्वपूर्ण होता है। डाइट में हाई-प्रोटीन फूड्स शामिल करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती।

सीमा कुमारी

Healthy Morning Diet: मौजूदा समय में खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण वजन बढ़ना एक आम समस्या बन गई है। वजन कम करने के लिए सिर्फ डाइटिंग ही नहीं बल्कि सही लाइफस्टाइल और हेल्दी एवं पौष्टिक भोजन भी करना बेहद जरूरी है।

खासकर सुबह का नाश्ता बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह पूरे दिन के लिए शरीर को ऊर्जा देता है। अगर नाश्ता प्रोटीन से भरपूर हो, तो पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती, जिससे वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। आज हम आपको प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको पूरा दिन ऊर्जावान बनाए रखने में मदद कर सकता है।

नाश्ते में ट्राई करें ये 5 हाई-प्रोटीन चीजें

  • पनीर भुर्जी

सुबह के नाश्ते के लिए पनीर भुर्जी बढ़िया ब्रेकफास्ट हो सकता है। क्योकि यह प्रोटीन का बढ़िया स्रोत माना जाता है। वेजिटेरियन लोगों के लिए पनीर भुर्जी बहुत अच्छा प्रोटीन-रिच नाश्ता है। इसे बनाने के लिए मैश किए हुए पनीर को प्याज, टमाटर और हल्के मसालों के साथ पकाया जाता है।

  • चना चाट

सुबह के नाश्ते के लिए पनीर भुर्जी के अलावा, आप चना चाट भी खा सकते है। चना प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत है, इसलिए इसे खाने से पेट देर तक भरा रहता है और पाचन भी बेहतर होता है। यही कारण है कि इसे वजन कम करने वाले लोगों के लिए अच्छा नाश्ता माना जाता है।

  • स्प्राउट्स-पनीर टिक्की

स्प्राउट्स और पनीर का कॉम्बिनेशन प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। इसके लिए उबले हुए स्प्राउट्स और कद्दूकस किए हुए पनीर को मसालों के साथ मिलाकर टिक्की बनाई जाती है और कम तेल में तवे पर पकाया जाता है। यह नाश्ता हेल्दी होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होता है और डाइट करने वालों के लिए अच्छा विकल्प है।

  • सब्जियों वाली एग भुर्जी

अगर आप अंडा खाते हैं तो सब्जियों वाली एग भुर्जी एक बेहतरीन हाई-प्रोटीन नाश्ता हो सकता है।

अंडे को प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च जैसी सब्जियों के साथ पकाया जाता है।

इससे शरीर को प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन और मिनरल्स भी मिलते हैं। इसे टोस्ट या रोटी के साथ खाया जा सकता है।

इसे बनाने के लिए उबले हुए काले चने में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नींबू का रस और हल्के मसाले मिलाकर तैयार कर सकते है।

  • स्प्राउट चीला

स्प्राउट चीला वजन कम करने वालों के लिए एक हेल्दी विकल्प है। इसे बनाने के लिए अंकुरित दालों को हल्का पीसकर उसमें बेसन, दही और मसाले मिलाए जाते हैं। फिर इस मिश्रण को तवे पर डालकर चीले की तरह पकाया जाता है।

यह नाश्ता प्रोटीन, फाइबर और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे हरी चटनी या दही के साथ खाने से स्वाद भी बढ़ता है और यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?