पैरों की नस चढ़ना प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक) 
हेल्थ

पैरों की नस चढ़ने से हैं परेशान? ये 2 योगासन देंगे इंस्टेंट राहत, मांसपेशियों का खिंचाव होगा दूर

Yoga Poses for Leg Cramps Relief: अक्सर पैरों की नसों में खिंचाव आ जाता है जिसकी वजह से असहनीय दर्द होने लगता है। इस समस्या को दूर करने के लिए रोजाना कुछ योगासन को करने से लाभ मिल सकता है।

प्रीति शर्मा

Yoga Poses for Muscle Cramps: कई बार हमारे पैरों की नस अचानक चढ़ जाती है जिसकी वजह से बहुत ही भयानक दर्द होता है। यह स्थित अक्सर मांसपेशियों में खिंचाव के कारण होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए आप अपने रूटीन में योगासन को शामिल कर सकते हैं जो ऐंठन को रोक सकती है और मसल्स क्रैंप से राहत पहुंचा सकती है।

पैरों की नस चढ़ना या मांसपेशियों में ऐंठन एक ऐसी स्थिति है जिससे लगभग हर व्यक्ति कभी न कभी गुजरता है। सोते समय या अचानक चलते हुए नसों में होने वाली झनझनाहट और खिंचाव इंसान को बेहाल कर देता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि योग न केवल शरीर को लचीला बनाता है बल्कि नसों के रक्त प्रवाह को सुधारकर दर्द को जड़ से खत्म करने में भी मदद करता है।

ताड़ासन

ताड़ासन एक सरल लेकिन बेहद शक्तिशाली आसन है जो पूरे शरीर को ऊपर की ओर खींचने का काम करता है। इसे माउंटेन पोज भी कहा जाता है।

ताड़ासन (सौ. फ्रीपिक)

कैसे करें

इसे करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हों और हाथों को ऊपर उठाकर हथेलियों को आपस में मिलाएं। अब पंजों के बल खड़े होकर पूरे शरीर को ऊपर की ओर खींचें। 30 से 60 सेकंड तक इसी मुद्रा में रहें।

यह आसन पैरों और रीढ़ की हड्डी को मजबूती देता है और मांसपेशियों की जकड़न को तुरंत खोलता है।

पद्मासन

पद्मासन को ध्यान और मानसिक शांति के लिए जाना जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह पैरों की नसों के खिंचाव को कम करने में भी उतना ही प्रभावी है।

पद्मासन (सौ. फ्रीपिक)

कैसे करें

सबसे पहले समतल जगह पर बैठें और पैरों को सामने फैलाएं। एक पैर को मोड़कर विपरीत कूल्हे पर रखें और दूसरे को उसके ऊपर। शरीर सीधा रखें और गहरी सांस लें।

यह पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव लाता है और नसों को शांत करता है।

नसों की समस्या से बचने के लिए इन योगासनों को रोजाना करने से लाभ मिलेगा। अगर आपको कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या है या गर्भवती महिलाएं कोई भी आसन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

कर्नाटक में ED की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद प्रियंका के घर समेत 18 ठिकानों पर छापेमारी

दिल्ली में आज से तोड़ी जाएंगी 27 जर्जर इमारतें, सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में MCD, मालिकों को भेजा नोटिस

PM मोदी ने जिस रेलवे यूनिवर्सिटी का किया जिक्र, जानिए कहां है, कैसे होता है एडमिशन और कितनी है फीस

रूस-यूक्रेन वॉर खत्म करने में मदद करेगा भारत, मॉस्को-कीव के संपर्क में नई दिल्ली, PM मोदी के प्रयासों पर नजरें

Weather Alert: आज UP-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 Kmph तक चलेंगी तेज हवाएं