-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Benefits Of Maun Vrat For Mental Health And Brain Cells In Hindi
कहीं शोर में तो नहीं खो रही आपकी सेहत? जानें मौन व्रत तनाव और एंग्जायटी को कैसे करता है दूर
- Written By: प्रीति शर्मा
Maun Vrat Benefits: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और लगातार बढ़ते शोर के बीच मानसिक शांति बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है। लगातार शोर और बातचीत से दिमाग पर नकारात्मक असर पड़ता है।

शांत वातावरण में ध्यान करती महिला (सौ. एआई)
Mental Health Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी भरी में शांति एक बहुत ही दुर्लभ और जरूरी चीज हो गई है। अशांति और शोर शराबा से न सिर्फ शरीर को बीमार करता है बल्कि यह तनाव, चिड़चिड़ापन, मानसिक तनाव भी पैदा करता है। ऐसे में मौन रहना एक सेल्फ अवेयरनेस के रुप में काम करता है। यह मानसिक स्पष्टता और गहरी आंतरिक शांति देता है।
शोर-शराबे के बीच मानसिक शांति अब एक विलासिता बन गई है। बता दें 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर सनातन परंपरा का मौन व्रत न केवल आध्यात्मिक शुद्धि का मार्ग है बल्कि आधुनिक विज्ञान भी इसे तनाव और ब्रेन सेल्स को री-बूट करने का सबसे प्रभावी तरीका माना गया है।
मौन रहने की परंपरा
हिंदू धर्म में मौन को सर्वोत्तम तप की संज्ञा दी गई है। मौनी अमावस्या के दिन इस व्रत का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। गीता में भी मौन को मानसिक तप कहा गया है जो वाणी के संयम से शरीर के ओजस की रक्षा करता है। यह आध्यात्मिक ऊर्जा को बचाकर व्यक्ति को मानसिक रूप से फौलादी बनाता है।
सम्बंधित ख़बरें
फैट लॉस के दौरान खाएं ये 10 लो-कैलोरी स्नैक्स, भूख भी कंट्रोल होगी और वजन भी घटेगा
International Self-Care Day 2026: स्वस्थ और खुश रहना चाहते हैं? आज से अपनाएं ये 6 आसान सेल्फ केयर आदतें
Ayurvedic Spices: सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं ये 7 आयुर्वेदिक मसाले, जानिए इनके जबरदस्त फायदे
Best Time To Eat Curd: दही खाने का सही समय क्या है? जानिए हेल्थ बेनिफिट्स, परहेज और एक्सपर्ट की जरूरी टिप्स
मौन व्रत रखने के फायदे
आयुर्वेद के अनुसार ज्यादा बोलना शरीर में वात दोष को बढ़ाता है। जब वात असंतुलित होता है तो नींद की कमी, एंग्जायटी और एकाग्रता में कमी आने लगती है। मौन रहने से शरीर में सत्व गुण की वृद्धि होती है। इससे न केवल ऊर्जा का संरक्षण होता है बल्कि ब्लड प्रेशर और हृदय स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलता है। यह क्रोध पर नियंत्रण पाने का सबसे सरल और प्राकृतिक तरीका है।
यह भी पढ़ें:- चेहरे की झुर्रियां और कालापन होगा खत्म! बस रात को सोने से पहले चेहरे पर इस तरह लगाएं 2 बूंद घी
गीता में मौन का महत्व
भगवद्गीता में भी मौन को गुह्य ज्ञान कहा गया है जिसके अनुसार मौन व्रत मानसिक तप का रूप है जो शरीर-मन के संतुलन के लिए लाभकारी है। यह वाणी, संयम से ओजस की रक्षा करता है और सेहत को मजबूत बनाता है।
अध्ययन में खुलासा
हालिया रिसर्च के अनुसार मौन रहने का दिमाग पर हीलिंग इफेक्ट होता है। एक महत्वपूर्ण अध्ययन में पाया गया कि रोजाना केवल 2 घंटे शांत रहने से मस्तिष्क की नई कोशिकाएं विकसित होती हैं। यह प्रक्रिया याददाश्त बढ़ाने, भावनाओं को नियंत्रित करने और सीखने की क्षमता में सकारात्मक बदलाव लाती है।
मौन व्रत से तनाव हार्मोन यानी कोर्टिसोल को कम करता है। यह ब्लड प्रेशर और हृदय गति को नियंत्रित करता है जिससे नींद की गुणवत्ता में भी सुधार आता है। इससे एकाग्रता बढ़ती है और क्रिएटिविटी आती है। यह मेडिटेशन जैसे प्रभाव देता है जो ब्रेन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
Benefits of maun vrat for mental health and brain cells in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सैफ अली खान को रिप्लेस कर मिली पहली लीड फिल्म, ‘मोहब्बतें’ से रातोंरात बने स्टार; जानिए जुगल हंसराज की कहानी
Jul 26, 2026 | 06:00 AMMaharashtra Weather: राज्य में फिर मानसून का तांडव, आज पुणे में रेड अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
Jul 26, 2026 | 05:55 AMनई कार खरीदी है? पहले 1000 KM में भूलकर भी न करें ये 8 गलतियां, वरना इंजन और माइलेज दोनों हो सकते हैं खराब
Jul 26, 2026 | 04:24 AMअब इंसान नहीं, AI करेगा Influencing, भारत में तेजी से बढ़ रहा Virtual Influencers का क्रेज
Jul 26, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन किस राशि के लिए होगा कठिन, जानें किसे मिलेगा आर्थिक लाभ
Jul 26, 2026 | 12:08 AMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूमि पेडनेकर का रिएक्शन, बोलीं- आज लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा पल है
Jul 25, 2026 | 11:38 PMशिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर UP में सियासी घमासान: विपक्ष ने साधा निशाना, युवाओं के संघर्ष को बताया ऐतिहासिक
Jul 25, 2026 | 11:16 PMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














