नींद की कमी से महिलाओं पर ज्यादा असर (सौ. सोशल मीडिया) 
हेल्थ

नींद की कमी से महिलाओं की सेहत पर ज्यादा असर, रिसर्च में सामने आया हैरान करने वाला सच

women sleep needs: नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि नींद की कमी का असर महिलाओं की सेहत पर पुरुषों से ज्यादा पड़ता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह हार्मोन और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित करता है।

दीपिका पाल

Lack Of Sleep Effects: दिन भर के कामकाज के बाद हर किसी को नींद चाहिए होती है। पुरुष हो या महिलाएं फिर बच्चे हर किसी को आठ घंटे की नींद का कोटा पूरा करना होता है। महिलाओं और पुरुषों में नींद का लेवल बराबर रहना जरूरी है। दोनों ही कामकाज करते है औऱ सेहत अच्छी होना जरूरी होता है। लेकिन क्या आपने सोचा है पुरुषों के मुकाबले क्या सच में महिलाओं को ज्यादा नींद लेना चाहिए। इसे लेकर एक स्टडी सामने आई है जो महिलाओं की नींद को बढ़ावा देती है।

जानिए क्या कहती है स्टडी

यहां पर अमेरिकन Sleep Foundation और Cleveland Clinic ने महिलाओं की नींद को लेकर एक स्टडी पेश की है। इसके अनुसार कहा गया है कि, महिलाएं औसतन पुरुषों से लगभग 10 से 15 मिनट ज्यादा नींद लेती हैं. यह अंतर भले ही छोटा लगे, लेकिन इसके पीछे वैज्ञानिक कारण छिपा है। इसके अलावा 2021 में प्रकाशित हुई National Library of Medicine की एक रिपोर्ट में बताया गया कि, महिलाएं रात में ज्यादा बार जागती हैं और चैन की नींद नहीं ले पाती। उन्हें दिनभर कई काम होते है लेकिन वे नींद का कोटा रात में पूरा नहीं कर पाती है।

महिलाओं को क्यों जरूरी है ज्यादा नींद

यहां पर बात करें तो, महिलाओं के लिए नींद बेहद जरूरी होती है। इसके पीछे वैसे तो कई कारण है लेकिन एक कारण सामने जरूर आता है। उम्र और समय के साथ महिलाओं में नजर आने वाले हार्मोनल बदलाव। यहां पर महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव देखने के लिए मिलते है जिसके चलते उन्हें नींद का लेवल ज्यादा बढ़ाना पड़ता है। यहां पर Cleveland Clinic की रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है कि, प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम और हॉर्मोनल असंतुलन से नींद टूटने या बेचैनी जैसी समस्याएं आम हैं. इसके बाद आता है दूसरा कारण वह है नींद में दिक्कत। इतना ही नहीं महिलाओं में नींद के दौरान बार-बार जागने या हल्की नींद आने की समस्या ज्यादा पाई जाती है। एक अन्य स्टडी के अनुसार, यह पैटर्न खासतौर पर उन महिलाओं में देखा गया जो तनावग्रस्त या बच्चे की देखभाल कर रही होती हैं. नतीजा यह होता है कि कुल नींद भले ही उतनी ही हो, लेकिन आराम का स्तर कम महसूस होता है।

मानसिक और सामाजिक जिम्मेदारी

महिलाओं को शारीरिक बदलाव के अलावा मानसिक और सामाजिक जिम्मेदारियां भी होती है। इसे लेकर Women Brain Health Initiative ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि, कई महिलाएं निजी से लेकर कामकाज के सभी काम एक साथ संभालती है। इस दौरान सेहत का ख्याल तो रख नहीं पाती है वहीं पर मानसिक तनाव भी घेर ही लेता है। लगातार काम करते रहने की वजह से दिमाग पर प्रेशर पड़ता है वह आराम नहीं कर पाता है। इसके लिए महिलाओं को नींद ज्यादा रखना चाहिए।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?

कमर्शियल जहाज को निशाना बनाने का मुद्दा फिर UN में उठा, मनमाने दखल पर जताई चिंता; नाविकों की मौत पर सवाल

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट