बीपी रीडिंग फोटो.सोशल मीडिया
हेल्थ

BP Reading At Home: सर्दियों में BP की रीडिंग बढ़ रही है? घर पर ब्लड प्रेशर नापते समय इन बातों का रखें ख्याल

High BP In Winter: सर्दियों में बीपी नापने में रीडिंग बढ़ जाती है, तो घर पर ब्लड प्रेशर नापते समय चाय-कॉफी, गलत कफ और बैठने के तरीके जैसी गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार।

रीता राय सागर

Highlights:

  • सर्दियों में ठंड के कारण रक्त वाहिकाएं सिकुड़ती हैं, जिससे कुछ लोगों में ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

  • चाय-कॉफी पीने, एक्सरसाइज करने व गलत कफ लगाने जैसी आदतों से भी बीपी की रीडिंग प्रभावित होती है।

  • सही तरीके से दो रीडिंग लेकर उनका रिकॉर्ड रखें।

Blood Pressure In Winter: सर्दियों में कुछ लोगों का ब्लड प्रेशर यानी बीपी बढ़ जाता है। ठंड के कारण ब्लड वेसेल्स सिकुड़ती हैं, जिससे ब्लड फ्लो के दौरान दबाव बढ़ता है। ऐसे में जिन लोगों को पहले से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें इस मौसम में अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है।

बीपी की समस्या से पीड़ित कई लोग घर पर डिजिटल मशीन से बीपी चेक करते हैं, लेकिन सही तरीका से रीडिंग न लेने पर रीडिंग ज्यादा या कम आ सकती है। कभी चाय पीने के तुरंत बाद तो कभी सीढ़ियां चढ़कर बीपी नापने से भी रीडिंग प्रभावित होते हैं। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि घर पर ब्लड प्रेशर चेक करते समय किन गलतियों को अवॉयड करना चाहिए।

घर पर BP नापते समय न करें ये 6 गलतियां

1. बिना आराम किए तुरंत बीपी न नापें

कई बार लोग टहलने, सीढ़ियां चढ़ने या घर के काम करने के तुरंत बाद बीपी चेक कर लेते हैं। इससे रीडिंग प्रभावित हो सकती है। ब्लड प्रेशर नापने से पहले कम से कम 5 मिनट शांत बैठकर आराम करें। इस दौरान बातचीत करने से भी बचें।

2. चाय या कॉफी पीने के तुरंत बाद रीडिंग लेना

चाय, कॉफी और कैफीन जैसे पेय कुछ समय के लिए ब्लड प्रेशर बढ़ाते हैं। इसी तरह धूम्रपान और एक्सरसाइज से भी रीडिंग पर असर पड़ता है। बीपी नापने से कम से कम 30 मिनट पहले कैफीन, धूम्रपान और एक्सरसाइज से बचें।

3. गलत साइज का कफ इस्तेमाल न करें

डिजिटल बीपी मशीन के साथ आने वाला कफ हर व्यक्ति की बांह के लिए सही नहीं होता है। अगर कफ बहुत छोटा या बड़ा है, तो रीडिंग गलत आ सकती है। अपनी बांह के आकार के अनुसार सही कफ चुनें और मशीन पर लिखे निर्देशों का पालन करें।

4. कपड़ों के ऊपर से मशीन न लगाएं

कभी-कभी ठंड में लोग स्वेटर या मोटे कपड़े पहनकर बीपी नाप लेते हैं। ऐसा करने से भी रीडिंग प्रभावित होती है। कफ को सीधे बांह की त्वचा पर लगाएं। इसके लिए बांह को आराम से खुला रखें, कपड़े को ऊपर चढ़ाएं, लेकिन कर बांह को टाइट न करें।

5. हाथ को सही तरीके से रखें

बीपी नापते समय हाथ का दिल के स्तर पर होना जरूरी है। अगर हाथ नीचे लटका हुआ है या बहुत ऊपर है, तो रीडिंग में फर्क हो सकता है। बांह को मेज पर टिकाकर रखें और हथेली ऊपर की ओर रखें।

6. पैर क्रॉस करके या बात करते हुए बीपी न नापें

रीडिंग लेते समय पैर जमीन पर सीधे टिके होने चाहिए। पीठ को सहारा दें और पैर क्रॉस न करें। मशीन चलने के दौरान बात करना, फोन देखना या हिलना-डुलना भी रीडिंग को प्रभावित करता है।

सर्दियों में बीपी नापने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • बीपी नापने से पहले 5 मिनट शांति से बैठें।

  • ब्लैडर खाली कर लें, क्योंकि भरा हुआ ब्लैडर भी रीडिंग गलत बता सकता है।

  • पीठ को सहारा देकर बैठें और पैर जमीन पर सीधे रखें।

  • कफ को स्किन के सीधे संपर्क में लगाएं और हाथ को अपने हार्ट लेवल पर रखें।

  • एक मिनट के अंतर पर दो रीडिंग लें और दोनों का रिकॉर्ड रखें।

  • हर दिन लगभग एक ही समय पर बीपी नापें।

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम

क्रिकेट के मैदान से सियासत तक चहल की नई पारी! BJP में बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही आया पहला रिएक्शन

LPG गैस वाले सावधान! 75 लाख ग्राहकों के कटे नाम; तुरंत करें ये काम, नहीं तो कट जाएगा आपका नाम

रेलवे का बड़ा फैसला! ग्रुप टिकट के नियम बदले, जानें अब एक साथ कितनी सीटें बुक होंगी?