Heart Healthy Foods: गर्मियों में आम भारतीय घरों का पसंदीदा फल होता है, जबकि एवोकाडो अब भारतीय खान-पान में भी तेजी से शामिल हो रहा है। आमतौर पर आम को मीठा होने की वजह से लोग वजन या ब्लड शुगर को लेकर सावधानी बरतते है। इसलिए इसे या तो कम खाते हैं या फिर बिल्कुल भी नहीं खाते हैं।
आम और एवोकाडो दोनों में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें पोटैशियम और विटामिन सी शामिल हैं। पोटैशियम रक्त वाहिकाओं के सामान्य कार्य और ब्लड प्रेशर को रेगुलर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दोनों फलों में पौधों से मिलने वाले ऐसे यौगिक भी होते हैं, जो ब्लड वेसेल्स की अंदरूनी लेयर के स्वास्थ्य को मजबूत बनाती है।
एवोकाडो में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट भी इसे दूसरे फलों से अलग बनाता है। शोध के अनुसार, अलग-अलग पोषक तत्व मिलकर शरीर पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।भारतीय डाइट में आम को कैसे शामिल करें?
आम को केवल आमरस, शेक या मिठाई के रूप में खाने के बजाय पूरे फल के रूप में खाना बेहतर चॉइस हो सकता है। इसे नाश्ते, दही के साथ या भोजन के बीच फल के तौर पर लिया जाना चाहिए। अगर आप आम खाते हैं, तो उस दिन अपने बाकी भोजन में भी संतुलन रखें। उदाहरण के लिए, आम के साथ अत्यधिक मीठा पेय या मिठाइयों को खाने के बजाय दाल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें।
एवोकाडो को महंगे विदेशी फल की तरह इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। इसे रोटी या मल्टीग्रेन टोस्ट पर मैश करके, सलाद में डालकर या दही के साथ खाया जा सकता है। आप इसे टमाटर, प्याज, धनिया, नींबू और थोड़े मसालों के साथ मिलाकर भारतीय स्वाद वाली चटनी या स्प्रेड जैसा भी बना सकते हैं।

अगर ब्लड प्रेशर को हेल्दी लेवल पर रखना है, तो किसी एक फल पर निर्भर रहने के बजाय पूरी डाइट और जीवनशैली पर ध्यान देना जरूरी है। फल और सब्जियां, पर्याप्त फाइबर, संतुलित भोजन, नियमित शारीरिक गतिविधि और नमक का संतुलित सेवन महत्वपूर्ण हैं।
आम और एवोकाडो इस संतुलित डाइट का हिस्सा हो सकते हैं। लेकिन अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर, प्रीडायबिटीज या डायबिटीज है, तो अपनी डाइट में बड़े बदलाव करने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह जरूर लें।