पपीता खाना क्यों आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

सुबह खाली पेट पपीता खाने के फायदे कर देंगे हैरान, जानिए क्या होते हैं सेहत को लाभ

Benefits of Papaya:अगर आप रोजाना सुबह नाश्ते से पहले पपीता खाना शुरू कर देंगे, तो आपको खुद अपनी सेहत में कई ऐसे बदलाव दिखाई देंगे, जिन्हें देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

सीमा कुमारी

Health Benefits of Papaya: सेहतमंद रहने के लिए सही खानपान का होना बेहद जरुरी होता है। क्योंकि, सही खानपान और रहन-सहन हमें स्वस्थ और निरोग रखता है। हेल्दी रहना है तो हेल्दी ईटिंग हैबिट को भी अपनाना होगा। अगर आप रोजाना पपीता खाली पेट खाते हैं तो ना केवल सेहत दुरुस्त होगी बल्कि कई सारी बीमारियों से भी राहत मिलेगी।

पपीते को जरूरी न्यूट्रिएंट्स का पावर हाउस बोला जाता है। इसलिए पपीते को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

जी हां, अगर आप रोजाना सुबह नाश्ते से पहले पपीता खाना शुरू कर देंगे, तो आपको खुद अपनी सेहत में कई ऐसे बदलाव दिखाई देंगे, जिन्हें देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आइए जानें रोज पपीता खाना क्यों आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

पपीता खाना क्यों आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है

इम्युनिटी पावर बढ़ाता

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना पपीता खाने से इम्युनिटी पावर बढ़ती है। पपीता विटामिन-C का बेहतरीन सोर्स है। एक मध्यम आकार के पपीते में संतरे से तीन गुना ज्यादा विटामिन-सी पाया जाता है। विटामिन-सी शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को मजबूत बनाता है, जिससे सर्दी-जुकाम और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है।

पाचन तंत्र के लिए वरदान

आपको बता दें, पपीता का सेवन पाचन तंत्र के लिए एक वरदान माना जाता है। इसमें पपैन एंजाइम पाया जाता है, जो प्रोटीन को पचाने में मदद करता है। इसके अलावा, पपीता में मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार होता है। रोजाना पपीता खाने से पेट संबंधी समस्याएं जैसे अपच, गैस और एसिडिटी से छुटकारा मिलता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

एक्सपर्ट्स बताते है कि, पपीता में विटामिन-ए और बीटा-कैरोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह मोतियाबिंद और उम्र बढ़ने के साथ होने वाले विजन लॉस के जोखिम को कम करने में मददगार साबित होता है। इसलिए कमजोर आँखों के लिए पपीता बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें विटामिन ए, सी और ई, साथ ही लाइकोपीन, ज़ेक्सैंथिन और बीटा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आँखों की रोशनी को बढ़ाते हैं, सूरज की तेज़ रोशनी से रेटिना को बचाते हैं और मोतियाबिंद और अन्य बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करते हैं।

वजन घटाने में कारगर

पपीता खाने से वजन घटाने में भी मदद मिलती हैं। कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर के कारण पपीता वजन घटाने में काफी मददगार साबित हो सकता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और अनहेल्दी स्नैकिंग से बचाता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

पपीता खाने से वजन घटाने के अलावा, ये स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। पपीता में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यह झुर्रियों को कम करने, त्वचा में कसावट लाने और रंगत निखारने में सहायक है। पपीते का फेस पैक लगाने से भी त्वचा में चमक आती है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z