चांदी की पायल पहनने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

चांदी की पायल का क्या है गुड हेल्थ का रिलेशन, ज़रूर जानिए इसके वैज्ञानिक फ़ायदे

आपको बता दें, पायल पहनने से न केवल पैरों की खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि इससे सेहत को ढेर सारे फायदे भी होते है। ऐसे में आइए जानते हैं चांदी की पायल पहनने के फायदे क्या हैं।

सीमा कुमारी

Silver Anklets Health Benefits: सुहागिन महिलाओं के लिए सोलह शृंगार का खास महत्व होता है। चांदी का पायल महिलाओं के सोलह श्रृंगार का अहम हिस्सा है। भारतीय परंपराओं के अनुसार हर शादीशुदा महिला अपने दोनों पैरों में चांदी की पायल जरूर पहनती है।

आपको बता दें, पायल न केवल पैरों की खूबसूरती बढ़ाती है बल्कि इसे सुहाग की निशानी भी माना जाता है। यही वजह है कि हर महिला अपने पैरों में पायल पहनती है। हालांकि, कई महिलाएं इसे स्टाइल के लिए पहनती हैं, वहीं कुछ महिलाएं इसे श्रृंगार का एक हिस्सा मानकर पहनती हैं।

लेकिन आपको बता दें, पायल पहनने से न केवल पैरों की खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि इससे सेहत को ढेर सारे फायदे भी होते है। पैरों में चांदी की पायल पहनने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और अन्य कई गंभीर समस्याएं दूर रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं चांदी की पायल पहनने के फायदे क्या हैं।

चांदी की पायल पहनने से होने वाले फायदे जानिए :

ब्लड सर्कुलेशन होता है बेहतर

आपको बता दें, चांदी की पायल पहनने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और इसी वजह से हिंदू धर्म में चांदी की पायल पहनने की विशेष परंपरा है। ऐसे में आपको ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी कोई समस्या है, तो चांदी की पायल जरूर पहनना चाहिए।

हड्डियां बनती हैं मजबूत

बता दें कि, चांदी की पायल पहनने से हड्डियां मजबूत रहती हैं और जब पायल पैरों के संपर्क में आती है तो इस धातु के तत्व त्वचा से रगड़कर शरीर के अंदर प्रवेश कर जाते हैं। ऐसे में हड्डियों को मजबूती मिलती है। वहीं, अक्सर घर के काम करने के कारण महिलाओं के पैरों में कई बार सूजन आ जाती है, ऐसे में पायल पहनने से सूजन से राहत मिल सकती है।

इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होती है

चांदी की पायल पहनने से भी इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होती है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार साबित होता है और चांदी की पायल पैरों से निकलने वाली शारीरिक विद्युत ऊर्जा को शरीर में बनाए रखती हैं। जिससे शरीर स्वस्थ और सुडौल बनता है।

मासिक धर्म के दर्द से राहत

चांदी की अंगूठी या पायल पहनने से मासिक धर्म के दर्द से राहत भी मिलती हैं। इसके अलावा ये प्रजनन प्रक्रिया को मजबूत बनाने और मासिक धर्म के दर्द को भी कम करती है।

शरीर का तापमान रहता है संतुलित

चांदी की अंगूठी या पायल पहनने से शरीर का तापमान संतुलित रहता है। चांदी में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं और इसे पहनने से शरीर स्वस्थ रहता है। आपको बता दें कि, पैरों में चांदी की पायल पहनने से शरीर का तापमान संतुलित रहता है और इसलिए कमर के निचले हिस्से में चांदी पहनी जाती है।

आपको बता दें, चांदी अन्य धातुओं की तुलना में अत्यधिक प्रतिक्रियाशील होती है जो पृथ्वी की ऊर्जा के साथ आसानी से प्रतिक्रिया करती है, इसलिए ज्यादातर महिलाएं चांदी की पायल पहनती है।

UPI पेमेंट को लेकर नए स्लैब का ऐलान, 5000 पर 20 और 10000 पर कटेंगे 40 रुपए

86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को मिली हरी झंडी, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात

MDR on UPI: अमेरिकी दबाव में मोदी फिर सरेंडर, UPI पर फीस के नए नोटिफिकेशन पर भड़के राहुल गांधी