ओट्स और दलिया में क्या है ज्यादा फायदेमंद (सौ.सोशल मीडिया)  
हेल्थ

ओट्स और दलिया में हेल्थ के लिए बेहतर क्या, जानिए दोनों सेहत लिए कैसे फायदेमंद

Oats Vs Daliya दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन कुछ मामलों में दलिया, ओट्स से ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। दलिया, ओट्स से ज्यादा देर तक एनर्जी देता है, और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है।

सीमा कुमारी

Oats and Daliya Comparison: मौजूदा समय में लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक हो रहे हैं। इसके लिए वह अपनी डाइट में कई तरह के चीजों को शामिल कर रहे है जो पोष्टिक के साथ हेल्दी हो। ऐसे में अधिकतर लोग सुबह के नाश्ते में दलिया और ओट्स को शामिल करना पसंद करते हैं। वहीं, एक्सपर्ट्स का कहना है कि,ओट्स और दलिया दोनों ही खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

यह तो ज्यादातर लोग जानते हैं लेकिन क्या कभी आपने ये जानने की कोशिश की है कि इन दोनों में कौन-से पोषक तत्व पाए जाते हैं और इन दोनों में से आपके लिए कौन-सा सबसे ज्यादा फायदेमंद है, आइए जानते हैं इसके बारे में एक्सपर्ट से

ओट्स और दलिया में क्या है ज्यादा फायदेमंद, क्या है एक्सपर्ट्स की राय :

एक्सपर्ट्स के अनुसार, ओट्स में सॉल्युबल फाइबर, खासकर के बीटा-ग्लूकन पाया जाता है, जो ब्लड में फैट की मात्रा को कम करने और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार होता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। दलिया में अन्सोल्यूब्ल फाइबर आयरन, विटामिन बी ग्रुप पाया जाता हैं। इसमें प्रोटीन की मात्रा कम होती है, लेकिन इसके बाद भी यह आसानी से पाचन जाता है और शरीर को एनर्जी देता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद होता है

एक्सपर्ट ने बताया कि ओट्स को हार्ट के लिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह एलडीएल यानी की खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में फायदेमंद होता है। वही दलिया भी फाइबर से भरपूर होता है, ऐसे में हार्ट के लिए यह ज्यादा फायदेमंद नहीं होता है।

डाइजेशन को रखता दुरुस्त

आपको बता दें, ओट्स और दलिया दोनों में भी फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। ओट्स में सॉल्युबल फाइबर होता है, जो गट माइक्रोबायोम के लिए सही होता है और दलिया में इनसोल्युबल फाइबर होता है, जो बाउल मूवमेंट को सही करता है और कब्ज की समस्या से राहत दिला सकता है।

ये भी पढे़ें-

वेट लॉस में कारगर

ओट्स में बीटा-ग्लूकन फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसे खाने से पेट को लंबे समय पर भरा रखने में मदद मिलती है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती, जिससे ओवरइटिंग को भी कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसे में ओट्स खाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती हैं। इसलिए यह डायबिटीज के मरीज के लिए सही होता है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज