तेज पत्ता टाइप 2 डायबिटीज के इलाज में भी काफी कारगर है, (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

किसी दवा से कम नहीं हैं भारतीय रसोई का ये मसाला, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

रसोई घर में ऐसे कई खास मसाले हैं जिनके फायदों के बारे में शायद आपको नहीं पता कि वह आपकी सेहत के लिए कितने लाभकारी साबित हो सकते है। इन्हीं में से एक है तेज पत्ता।

सीमा कुमारी

Bay Leaf Benefits:भारतीय घरों की रसोई में मौजूद मसाले न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करते हैं बल्कि, शरीर को कई लाभ पहुंचाने में भी मददगार है। आपकी रसोई किसी मेडिकल स्टोर से कम नहीं है। रसोई घर में ऐसे कई खास मसाले हैं जिनके फायदों के बारे में शायद आपको नहीं पता कि वह आपकी सेहत के लिए कितने लाभकारी साबित हो सकते है।

इन्हीं में से एक है तेज पत्ता। हम अक्सर पुलाव, बिरयानी, दाल और दूसरे व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए तेज पत्ते का इस्तेमाल करते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तेज पत्ता सिर्फ मसाला ही नहीं बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर है? आइए यहां जानते हैं कि सर्दियों में तेज पत्ते के क्या फायदे हैं और इनका इस्तेमाल कैसे करें -

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, तेजपत्ते में एंटीसेप्टिक और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी, खांसी और गले की खराश से राहत दिलाने में मदद करते हैं। तेजपत्ते का काढ़ा पीने से सांस की नली साफ होती है और बलगम कम होता है।

सर्दी, खांसी और फ्लू जैसी बीमारियों से निजात दिलाता

तेज पत्ता एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। सर्दियों में होने वाली सर्दी, खांसी और फ्लू जैसी बीमारियों से बचाने में यह बहुत फायदेमंद है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए

डायबिटीज के मरीजों के लिए तेज पत्ते का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। यह आपके शुगर लेवल को कम कर सकता है और टाइप 2 डायबिटीज निपटने में कारगर साबित हो सकता है। इसके अलावा यह बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है।

बालों के लिए गुणकारी

तेज पत्ते का इस्तेमाल आप बालों की ग्रोथ के लिए कर सकते हैं। यह झड़ते बालों की समस्या से राहत दिलाता है। इन पत्तों में मौजूद गुण डैंड्रफ से भी छुटकारा दिला सकते हैं। इसके लिए तेज पत्तों को पानी में डुबोकर थोड़ी देर के लिए रख दें। बाल धोने के बाद इस पानी को अपने स्कैल्प पर लगाएं।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

इसमें मौजूद रुटिन और कैफिक एसिड दिल के फायदेमंद होते हैं। ये दोनों ही तत्व तेज पत्ते में पाए जाते हैं। ये शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं। जिससे आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

हाजमा दुरुस्त करता है तेजपत्ता

अगर आपका हाजमा कमजोर है और आप जो भी खाते हैं आप उसे हजम नहीं कर पाते हैं तो चीजों को हजम करने के लिए आप तेजपत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, जिस भी चीज को आप हजम नहीं कर पाते हैं अगर उस चीज में आप तेजपत्ता डाल देते हैं तो वह चीज आप जल्दी ही हजम कर सकते हैं।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट