आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

इन जड़ी-बूटियों में छिपा है डायबिटीज का इलाज, ब्लड शुगर लेवल करता है कंट्रोल

आयुर्वेद में डायबिटीज जैसी बीमारी के लिए जड़ी-बूटियों के बारे में बताया गया है जिनका सेवन करने से सेहत को फायदा होता है। डायबिटीज की समस्या के इलाज के लिए इन जड़ी-बूटियों का सेवन शुरू कर दें।

दीपिका पाल

दुनियाभर में कई बड़ी बीमारियों का जाल फैला हुआ है। जहां पर कैंसर, डायबिटीज जैसी बीमारियां इलाज के बाद भी शत प्रतिशत सही नहीं हो रही है। खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट की वजह से डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है। इस गंभीर बीमारी के इलाज के लिए वैसे तो कई दवाईयां काम करती है लेकिन परिणाम सही नहीं मिलते है। आयुर्वेद में डायबिटीज जैसी बीमारी के लिए जड़ी-बूटियों के बारे में बताया गया है जिनका सेवन करने से सेहत को फायदा होता है। डायबिटीज की समस्या के इलाज के लिए आज हम आपको कुछ जड़ी-बूटियों के बारे में जानकारी देंगे जो सेहत के लिए सही है।

डायबिटीज के इलाज के लिए इन जड़ी-बूटियों का करें सेवन

1- आंवले का सेवन

आयुर्वेद के अनुसार, आंवले के सेवन के बारे में जानकारी दी गई है। यहां पर आंवला खाने से डायबिटीज की बीमारी का खतरा टलता है। विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट रिच आंवला ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है और आपकी डायबिटीज की बीमारी को बढ़ने नहीं देता है। डायबिटीज के मरीजों को आंवले का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अगर आंवले का सेवन हर रोज सही मात्रा में और सही तरीके से आंवला का सेवन करते हैं, तो आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है। यह सेहत के लिए फायदेमंद होती है।

2-त्रिफला पाउडर

डायबिटीज के मरीज त्रिफला पाउडर का सेवन कर सकते है। यह एक सही और बेहतर प्राकृतिक उपाय है जिसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। अगर आप डायबिटीज की बीमारी से जूझ रहे है तो आपको दवाईयों के अलावा त्रिफला पाउडर का सेवन करना चाहिए। डायबिटीज के अलावा यह आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी पेट के लिए भी अच्छी होती है। बता दें कि त्रिफला चूर्ण आपकी गट हेल्थ को सुधारकर कब्ज की समस्या को दूर करने में भी असरदार साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें

3- एलोवेरा जूस

डायबिटीज के इलाज के लिए आपको एलोवेरा जूस का सेवन करना चाहिए। यहां पर डायबिटीज की बीमारी से आप जूझ रहे हैं तो, हर रोज एलोवेरा जूस पीना शुरू कर दीजिए और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको इसके फायदे शरीर में मिलने लगेंगे। एलोवेरा जूस में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करते है। इसके लिए डायबिटीज पेशेंट को एलोवेरा जूस का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM