कब्ज से छुटकारा दिलाती है ये खास काढ़ा (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

सर्दियों में क्या आपको कब्ज ने कर दिया परेशान, राहत पाने के लिए आज से करें काढ़ा का सेवन

फिजिकल एक्टिविटी और हाइड्रेशन की कमी कारण पाचन क्रिया धीमी गति से काम करती है इसकी वजह से पेट खराब और पेट में कब्ज की समस्या हो जाती है। इससे निपटने के लिए हमें भरपूर पानी पीना चाहिए।

दीपिका पाल

Winter Health:सर्दियों के सीजन में अक्सर सेहत का ज्यादा ख्याल रखना जरूरी है। इसका कारण है कि,सर्दियों में लोग आलस में होने के साथ ही कम तौर पर एक्टिविटी करते है जिससे इसका असर आपकी सेहत पर पड़ता है इसके प्रति नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।फिजिकल एक्टिविटी और हाइड्रेशन की कमी कारण पाचन क्रिया धीमी गति से काम करती है इसकी वजह से पेट खराब और पेट में कब्ज की समस्या हो जाती है। इससे निपटने के लिए हमें भरपूर पानी पीना चाहिए।

काढ़ा है असर दार

यहां पर पेट और पाचन की समस्या से निपटने के लिए आप काढ़े का सेवन कर सकते है यह पेट में आई कब्ज को दूर करता है और तुरंत राहत दिलाने का काम करती है। सर्दियों में आप घर पर ही आसान विधि के साथ काढ़ा तैयार कर सकते है चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि  हेल्थ की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-

क्या चाहिए सामग्री

पानी-2 कप

अजवाइन-1/2 टीस्पून

जीरा-1/2 टीस्पून

सौंफ-1/2 टीस्पून

सोंठ पाउडर-1/4 टीस्पून

तुलसी लीव्स-5 से 6

दालचीनी स्टिक- 1 छोटा

काली मिर्च-2 से 3

नींबू का रस- 1 टीस्पून

शहद-1 टीस्पून

विधि

  • सबसे पहले पानी को उबालने के लिए चढ़ाएं।
  • इसमें अजवाइन,जीरा, सौंफ, अदरक पाउडर, तुलसी और दालचीनी डाल दें।
  • इसे कम से कम 7 से 10 मिनट तक उबालें।
  • अब छन्नी की मदद से कप में काढ़ा को छान लें।
  • अब इसमें नींबू का रस और शहद डाल दें।
  • खाली पेट या रात को सोने से पहले इस ड्रिंक को पिएं।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां