हेल्थ टिप्स (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

दूध के साथ क्या खाने से हो सकता है हेल्थ को बड़ा नुकसान, कुछ फल भी हैं शामिल उनमें

दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ये काफी पौष्टिक होता है लेकिन इसे कुछ चीजों के साथ खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए आइए जानते हैं दूध के साथ किन फूड्स को खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

सीमा कुमारी

Foods To Not Eat With Milk: दूध का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ये तो आप जानते ही हैं। ये कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन-बी6, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम का बढ़िया स्त्रोत होता है। जो हड्डियों को मजबूत बनाने और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। दूध पीने से शरीर को ऊर्जा भी मिलती है और यह विकास में भी सहायक होता है।

लेकिन आपको बता दें, आयुर्वेद के अनुसार, कुछ चीजें हैं जिन्हें दूध के साथ भूलकर भी नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इनका सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आइए जानते है किन फूड्स को दूध के साथ भूलकर भी शामिल नहीं करना चाहिए।

दूध के साथ इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए :

केला का सेवन

दूध और केला साथ में बेस्ट कॉम्बिनेशन माना जाता है, लेकिन अगर आपको पाचन से जुड़ी परेशानियां, जैसे- गैस या ब्लोटिंग की समस्या है, तो इन्हें साथ में न खाएं। इन्हें पचाने में काफी समय लगता है। इसलिए इन्हें साथ खाने से बचें।

नमक वाली चीजें

दूध के साथ नमक वाली चीजें जैसे चिप्स, नमकीन, या खारे पकवान खाना भी हानिकारक हो सकता है। नमक और दूध का मिश्रण शरीर में सोडियम और लैक्टोज के बीच असंतुलन उत्पन्न कर सकता है। इसके अलावा, यह पाचन तंत्र की समस्याओं को भी जन्म दे सकता है, जैसे गैस, एसिडिटी और पेट में भारीपन।

दही का सेवन

आपको बता दें, दूध और दही को कभी भी साथ में नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से सेहत को काफी नुकसान पहुंच सकते हैं। दही और दूध साथ में खाने से पाचन से जुड़ी परेशानियां हो सकती है, जिसमें पेट दर्द, उल्टी और दस्त की समस्याएं शामिल हैं।

खट्टे फल का सेवन

दूध के साथ खट्टे फल का सेवन भी नहीं करना चाहिए। नींबू, संतरे जैसे खट्टे फलों को खाने से पहले या बाद दूध न पिएं। ऐसा करने से पेट खराब हो सकता है और उल्टी होने जैसी परेशानी भी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि दूध को पचने में समय लगता है और ऐसे में खट्टे फलों को खाने से पेट दर्द या उल्टी हो सकती है। इसलिए दोनों को खाने के बीच कम से कम 2 घंटे का गैप दें।

मछली का सेवन

दूध के साथ मछली का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। दूध और मछली दोनों में प्रोटीन की अधिक मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती है। इस संयोजन से शरीर में पाचन क्रिया असंतुलित हो सकती है।

जिससे पेट दर्द, उल्टी, और अन्य पाचन संबंधित समस्याएं जैसे गैस, अपच और पेट में भारीपन हो सकता है। इसके अलावा, इन दोनों के मिलाने से शरीर में विषाक्त तत्व उत्पन्न हो सकते हैं, जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी