मेंटल हेल्थ को बूस्ट करने के फूड्स (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

इन 5 सुपरफूड्स से आपकी मेंटल हेल्थ होगी बेहतर, जानिए वर्ल्ड मेंटल दिवस पर इनके फायदे भी

सबसे आम समस्या आज मेंटल हेल्थ को लेकर हैं हर साल की इस बार 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य मनाया जा रहा है। इस मौके पर आज हम आपको ऐसी ही कुछ सुपरफूड्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

दीपिका पाल

Mental Health Boosting Food: हर इंसान की सेहत का नाता अच्छे खानपान से होकर जाता हैं जहां पर सभी पौषक तत्वों में से एक भी पोषक तत्व की कमी हो जाती हैं जो स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ जाती है। मानसिक स्वास्थ्य की समस्या सबसे आम समस्या के रूप में बनकर उभरी हैं जहां पर आज का दिन इसे लेकर मनाया जाता है। हर साल की इस बार 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य मनाया जाता है। इस मौके पर आज हम आपको ऐसी ही कुछ सुपरफूड्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

मेंटल हेल्थ के लिए ये न्यूट्रिशंस जरूरी

इस बार विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर थीम की बात की जाए तो, इट्स टाइम टू प्रयोरिटाइज मेंटल हेल्थ एट वर्कप्लेस यानी कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दिया जाना जरूरी कहा गया है। शरीर में मजबूती के लिए विटामिन, मिनरल, ओमेगा -3 फैटी एसिड, प्रोटीन, आदि जैसे हेल्‍दी पोषक तत्व का होना जरूरी होता है जो आपको आपके पास ही मौजूद कर चीजों में मिल जाता हैं बस आपको अपने डेली रुटीन में इसे शामिल करने की जरूरत है।

दिमागी सेहत को बेहतर करने के लिए खाएं ये फूड्स

दिमागी सेहत को अच्छी रखने के लिए आप अपने फूड्स में इन चीजों को शामिल करना जरूरी होता है जो इस प्रकार है...

1- कार्ब्स

अपने शरीर में दिमाग सबसे सक्रिय और जरूरी अंग में से एक होता हैं अगर आप इसके लिए आप कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को शरीर में बनाकर रखें। इसमें आप फल, सब्जियां, साबुत अनाज आदि को अपनी डाइट में शामिल करें यह डाइट को बेहतर बनाता है। इसके अलावा सफेद आटे, चीनी, आलू, चावल, आदि का इस्तेमाल भी आप कर सकते है।

2- ओमेगा -3 फैटी एसिड

दिमागी सेहत को तंदुरुस्त करने के नजरिए से ओमेगा-3 फैटी एसिड फायदेमंद माना जाता है। इसके सोर्स के रूप में आप ऑलिव ऑयल, मछली, अंडे, फ्लैक्ससीड्स, अलसी के तेल, नट्स, आदि को पोषण प्राप्त करने के लिए मदद कर सकते है। इन चीजों के सेवन से शरीर में सुरक्षात्मक भूमिका बनी होती हैं, एक तरह से यह स्वास्थ्य के लिए सबसे बेहतर माना जाता हैं औऱ डिप्रेशन को कम करने, अच्‍छी नींद और बॉडी के कामों के लिए मसल्‍स को रिलैक्‍स देने का काम करता है।

3-विटामिन- बी

आपकी मेंटल हेल्थ के लिए विटामिन बी से भरपूर चीजें भी बहुत जरूरी होती है। इसके लिए आप अपनी डाइट में साबुत अनाज, मछली, पोल्ट्री, अंडे, डेयरी, पनीर, मशरूम, फोर्टीफाइड अनाज, पोषण खमीर आदि को शामिल करना चाहिए। यह तत्व

4-एंटीऑक्सीडेंट

शरीर में हर तत्वों का होना जरूरी होता हैं तो वहीं पर एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर चीजों को शामिल कर सकते है। आहार में स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, नींबू, कीनू आदि जैसे एंटीऑक्सीडेंट युक्त भोजन को शामिल करना चाहिए, इससे आप स्ट्रेस फ्री रहते हैं और आपका दिमाग कंप्यूटर की तरह तेज चलता है। एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्‍स से लड़ने के लिए जिम्मेदार होते हैं और सेरोटोनिन और डोपामाइन जैसे अच्छे महसूस करने वाले केमिकलों को छोड़ने में हेल्‍प करते हैं।

5- प्रोबायोटिक्स

शरीर में दिमागी सेहत के लिए प्रोबायोटिक्स को लेना जरूरी होता हैं इसके स्त्रोत के रूप में आप दही, केफिर, कोम्बुचा, किम्ची आदि अच्छे बैक्टीरिया हैं जो डाइजेशन, आंतों को साफ करने और पेट को मजबूत करने में हेल्‍प करता है। जब आपकी आंत स्वस्थ होती है, तो ब्रेन को विश्राम, निराश और खुश होने संकेत देता है। दिमागी सेहत के लिए प्रोबायोटिक्स जरूरी होता है।

OBC क्रीमी लेयर पर केंद्र की SC से गुहार, मांगा 2 साल का वक्त; कहा- फैसले से मचेगी अफरातफरी

मोदी कैबिनेट में जल्द बड़ा फेरबदल? 3 मंत्रियों के इस्तीफे से 12 पद खाली, युवाओं-महिलाओं को मिल सकती जिम्मेदारी

पॉलीथीन की थैलियों में भरा जा रहा था चढ़ावा, खराब किए QR कोड; बांके बिहारी मंदिर मामले में भड़का सुप्रीम कोर्ट

गरीबों की सेवा से नोबेल और भारत रत्न तक, जानिए मदर टेरेसा की जिंदगी की पूरी कहानी

गांधी खानदान की बहू, पर BJP में बनाई धाक; परिवार की सियासत से अलग मेनका गांधी ने यूं तय किया राजनीतिक सफर