30 की उम्र के बाद के बदलाव (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

30 की उम्र के बाद नजर लगते हैं शरीर में ये 5 बड़े बदलाव, नजरअंदाज नहीं रखें ऐसे ख्याल

30 साल की उम्र के बाद कई बड़े नेचुरल बदलाव नजर आने लगते हैं। इस स्थिति में सेहत का ख्याल रखना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है।इसके लिए आपको चाहिए कि, आप बदलाव को जल्दी पहचान कर सावधान हो जाए।

दीपिका पाल

कहते हैं जैसे-जैसे उम्र बढ़ती हैं शरीर में बदलाव आने शुरू हो जाते हैं यह प्रक्रिया जन्म से लेकर अंत तक चलती रहती हैं। महिलाओं के लिए 30 साल की उम्र के बाद कई बड़े नेचुरल बदलाव नजर आने लगते हैं। इस स्थिति में सेहत का ख्याल रखना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है।इसके लिए आपको चाहिए कि, आप बदलाव को जल्दी पहचान कर सावधान हो जाए। साथ ही उसके लिए टिप्स अपनाएं जो जरूरी चलिए जानते हैं इसके बारे में।

जानिए कौन से 5 बड़े बदलाव आते हैं नजर

उम्र बढ़ने के बाद इस प्रकार के बदलाव नजर आने लगते हैं जो इस प्रकार है...

1- हार्मोनल बदलाव

आपको बताते चलें, 30 साल की उम्र के बाद हार्मोनल बदलाव नजर आते हैं इसमें पीरियड्स का अनियमित होना। इसके साथ ही पीरियड्स सही समय पर नहीं आने से मूड स्विंग औऱ चिड़चिड़ापन होता है। इसके लिए आप योग और मेडिटेशन का सहारा लें आपका राहत मिलेगी।

2- हड्डियों का कमजोर होना

30 साल की उम्र के बाद आपके शरीर में दूसरा बदलाव हड्डियों के कमजोर होने को लेकर होता हैं इसमें कई बार घनत्व कम होने से फ्रैक्चर बनने का खतरा रहता हैं यह छोटी सी चोट से भी हो सकता है। इसका कारण आपके शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी कमी होता हैं। इसके लिए आपको अपनी डाइट में दूध, दही, पनीर, हरी सब्जियां, और बादाम को शामिल करना चाहिए ताकि कैल्शियम की पूर्ति हो सकें। विटामिन डी के लिए रोजाना थोड़ी देर धूप में बैठें. इसके अलावा, रोजाना व्यायाम करें, जैसे वॉकिंग, योग, या हल्की एक्सरसाइज, जिससे हड्डियां मजबूत रहेंगी।

3- मेटाबोलिज्म होता है धीमा

30 साल की उम्र के बाद के बड़े बदलाव में शरीर में मेटाबोलिज्म धीमा और मंद गति से चलता हैं। इस स्थिति में वजन बढ़ने की समस्या भी देखी जाती है। इस स्थिति को कंट्रोल में लाने के लिए आप अपनी डाइट में फाइबर, प्रोटीन, और कम फैट वाले भोजन को प्राथमिकता दें। इसके अलावा रोजाना आप 30 मिनट की वॉक, योग, या जिम का फॉर्मूला भी अपना सकते हैं। इससे आपका वजन कंट्रोल में रहेगा तो वहीं पर वजन नहीं बढ़ेगा।

4- त्वचा हो जाती हैं ढीली

30 की उम्र के बाद आपकी त्वचा में बदलाव होने लगते हैं इसमें लोच कम होने लगती है, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स दिखाई देने लगती हैं. अच्छी स्किनकेयर रूटीन अपनाएं और सूरज से बचाव करें।

5- कम हो जाती हैं एनर्जी

30 साल की उम्र के बाद के बदलाव में आपके शरीर में एनर्जी की कमी हो जाती हैं औऱ जरा सी मेहनत में ही थकने लगते है। इसके लिए इससे निपटने के लिए संतुलित डाइट लें और पर्याप्त नींद लें. फल, सब्जियां, प्रोटीन और खूब पानी पिएं. रोजाना 7-8 घंटे की नींद से शरीर को आराम और ऊर्जा मिलती है. स्वस्थ रहें और खुश रहें.

इन बदलाव पर अपनाएं हेल्दी लाइफस्टाइल

इन सभी बदलाव को ध्यान में रखते हुए आप हेल्दी लाइफ स्टाइल अपनाकर और खुद को फिट और खुश रख सकते हैं.30 की उम्र के बाद अपने शरीर का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. सही जानकारी और सावधानी से आप इन बदलावों का सामना आसानी से कर सकती हैं।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?

कमर्शियल जहाज को निशाना बनाने का मुद्दा फिर UN में उठा, मनमाने दखल पर जताई चिंता; नाविकों की मौत पर सवाल

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट