गर्भावस्था में कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल  (सौ.सोशल मीडिया)
हेल्थ

Pregnancy Makeup: गर्भावस्था में कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल पड़ सकता है भारी? AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा

Cosmetics During Pregnancy: गर्भावस्था में कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करने से पहले सावधानी जरूरी है। AIIMS की रिसर्च में कॉस्मेटिक्स से जुड़े संभावित जोखिमों को लेकर अहम जानकारी सामने आई है।

सीमा कुमारी

Cosmetics Risks In Pregnancy: प्रेग्नेंसी हर महिला के जीवन का एक बहुत ही खूबसूरत पल होता है। इस दौरान मां जो भी खाती है, पीती है या अपनी त्वचा पर लगाती है, उसका सीधा असर उसके शरीर के साथ-साथ गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी पड़ सकता है। इसलिए इस समय हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।

हाल के वर्षों में डॉक्टर और स्वास्थ्य विशेषज्ञ बार-बार यह सलाह दे रहे हैं कि गर्भावस्था के दौरान कॉस्मेटिक चीजों का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए। कुछ रिसर्च, जिनमें AIIMS के विशेषज्ञों द्वारा साझा की गई जानकारियां भी शामिल है। आइए जानते है प्रेग्नेंसी में किन कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?

प्रेग्नेंसी में भूलकर भी न करें इन कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल

  • स्किन व्हाइटनिंग या ब्लीच क्रीम

प्रेग्नेंसी के दौरान स्किन व्हाइटनिंग या ब्लीच क्रीम का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए। मां और बच्चे दोनों के लिए ठीक नहीं माना जाता है। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी नया प्रोडक्ट इस्तेमाल करना सही नहीं है।

  • नेल पॉलिश और नेल पॉलिश रिमूवर

कुछ नेल पॉलिश और रिमूवर में ऐसे केमिकल पाए जाते हैं जिनकी तेज गंध सांस के जरिए शरीर में जा सकती है। अगर इस्तेमाल करना ही हो, तो खुली हवा वाली जगह पर करें और बहुत ज्यादा बार इसका उपयोग न करें।

  • परफ्यूम और बॉडी स्प्रे

बहुत तेज खुशबू वाले उत्पाद कुछ महिलाओं में सिरदर्द, चक्कर या एलर्जी की परेशानी बढ़ा सकते हैं। अगर आपको पहले से ऐसी दिक्कत होती है, तो हल्की खुशबू वाले या बिना खुशबू वाले उत्पाद चुनें।

  • हेयर डाई

बालों को रंगने वाली कई डाई में तेज केमिकल होते हैं। प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में इनका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर बाल रंगना बहुत जरूरी हो, तो हल्के और सुरक्षित ऑप्शन चुनें ।

मां और बच्चे की सुरक्षा ज्यादा जरूरी

प्रेग्नेंसी के दौरान सुंदर दिखना गलत नहीं है, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है मां और बच्चे की सेहत। अगर किसी कॉस्मेटिक को लेकर मन में जरा भी शक हो, तो उसे इस्तेमाल करने की बजाय डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर है। छोटी-सी सावधानी आपको बेवजह की परेशानी से बचा सकती है।

याद रखें, गर्भावस्था के नौ महीने बहुत खास होते हैं. इस समय जितना हो सके सुरक्षित आदतें अपनाएं, संतुलित भोजन करें, पर्याप्त पानी पिएं और बिना जरूरत किसी भी कॉस्मेटिक या दवा का इस्तेमाल न करें। आपकी थोड़ी-सी समझदारी आपके होने वाले बच्चे के स्वस्थ भविष्य की मजबूत शुरुआत बन सकती है।

शेर सब्र करता है... OBC नेताओं से बोले राहुल गांधी, कहा- अधिकार चाहिए; तो सड़क पर उतरना होगा

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

AAP नेता सत्येंद्र जैन फिर गिरफ्तार, दिल्ली जल बोर्ड एसटीपी टेंडर मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई

JPSC Exam Scam: झारखंड परीक्षा फर्जीवाड़े में बड़ा एक्शन, TDPL मैनेजर अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार

KPSC अध्यक्ष को कर्नाटक हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आदालत ने निलंबन आदेश किया रद्द, 7 दिन में बहाली का आदेश