Winter Diet: बारिश के मौसम के जाने के बाद अब सर्दी की दस्तक होने लगी है इस मौसम में अक्सर सर्दी-जुकाम और बुखार के मामले मिलते जाते है। इस मौसम में अक्सर लोग खानपान पर ध्यान नहीं दे पाते हैं इसके वजह से बीमार हो जाते है। कई बार ऐसा भी होता है कि, मौसम के बदलाव के चलते ठंडी चीजों के सेवन से लोग दूरी बनाने लगते है। सर्दी के मौसम में हेल्थ एक्सपर्ट भी कई चीजों के खाने पर कंट्रोल की बात करते हैं। अगर शरीर को पोषक तत्व नहीं मिलते हैं तो सेहत पर इसका असर बुरा पड़ता है।
यहां पर सर्दी के मौसम में शरीर में गर्माहट बढ़ाने के लिए गर्म चीजों को खाने की सलाह देते है। कुछ न्यूट्रिशनल मिस्टेक्स यानी खाने से जुड़ी गलतियां करने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। चलिए जानते हैं कौन सी ठंडी तासीर की चीजें खाना नहीं छोड़ना चाहिए।
1- दही-छाछ का सेवन
अगर आप सर्दी के मौसम के आते ही दही-छाछ से दूरी बना लेते हैं तो यह गलत होता है। कई बार सर्दी-जुकाम ना हो जाए इसके डर के नहीं खाते है। सर्दी में पाचन से जुड़ी दिक्कतों को दूर रखने के लिए दही-छाछ लेते रहना चाहिए, क्योंकि ये प्रोयाबायोटिक फूड हैं जो आंतों को हेल्दी रखते हैं। अगर ज्यादा ठंड का माहौल तो इन चीजों से बचने में भलाई है।
2-पानी पीने की मात्रा कम
सर्दी के आते ही हर कोई पानी पीने में कमी कर देता है। अगर आप ऐसी गलती करते हैं तो, शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए।
3- नारियल पानी से दूरी
अगर आप सर्दी के मौसम में नारियल पानी का सेवन नहीं करते हैं तो शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जबकि लोग सर्दी के दिनों में कोकोनट वाटर लेना बंद कर देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. ये पोषक तत्वों से भरपूर होता है और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
4-खट्टे फल
सर्दी के दिनों में लोग खट्टे फल भी खाना बंद कर देते हैं, क्योंकि ठंडी तासीर की वजह से लोगों को लगता है कि इससे सेहत को नुकसान होगा. दही की तरह ही खट्टे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं और ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. इसलिए दिन के समय संतरा, व अन्य खट्टे फलों का सेवन किया जा सकता है.