जड़ी-बूटियों का सेवन (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

दुबले शरीर से क्या आपका कॉन्फिडेंस होता है कम, आयुर्वेद की इस 4 जड़ी-बूटियों से बढ़ाएं वजन

कम वजन की वजह से लोगों को दुबले और कई बार पतला पापड़ कहकर बुलाने लगते है।हम आपको आयुर्वेद की कुछ जड़ी-बूटियों के बारे में बता रहे है जो दुबले लोगों का आत्मविश्वास बढ़ाता है।

दीपिका पाल

Weight Gain Herbs: कोई मोटापा बढ़ाने की समस्या से परेशान है तो कोई अपने दुबलेपन से। अनियमित जीवनशैली या फिर कभी बीमारी की वजह से भी व्यक्ति का वजन बेहद कम रह जाता है। इस कम वजन की वजह से लोगों को दुबले और कई बार पतला पापड़ कहकर बुलाने लगते है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति परेशान हो जाता है। आज हम आपको आयुर्वेद की कुछ जड़ी-बूटियों के बारे में बता रहे है जो दुबले लोगों का आत्मविश्वास बढ़ाता है। चलिए जानते हैं इन जड़ी-बूटियों के बारे में।

इन जड़ी-बूटियों से बढ़ेगा वजन

यहां पर स्वास्थ्य एक्सपर्ट ने आयुर्वेद में शामिल इन जड़ी-बूटियों के बारे में जानकारी दी है कुछ जड़ी-बूटियों का सेवन करने से आप हेल्दी तरीके से वजन बढ़ा सकते हैं। इसका सरही तरीके से सेवन करते हैं तो फायदा मिलने लगता है।

शतावरी जड़

आयुर्वेद में सभी जड़ी बूटियों में से एक शतावरी की जड़ होती है। इसे आप वजन बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर सकते है। शतावरी के सेवन से शरीर का पाचन तंत्र मजबूत होता है इसके अलावा यह ये भोजन से मिलने वाले पोषक तत्वों का अवशोषण करने में मदद मिलती है.अगर आप ज्यादा दुबले-पतले हैं तो आप इसका सेवन कर सकते हैं.

त्रिफला

दुबले पन के लिए  शरीर को ताकतवर बनाने के लिए और दुबलेपन से मुक्ति दिलाने के लिए त्रिफला जड़ी बूटी भी काफी फायेदेमंद है. त्रिफला तीन फलों से मिलकर बना है- आंवला, हरीकती और विभीतकी. इस जड़ी बूटी को एक शक्तिशाली डिटॉक्सिफायर माना जाता है, जिसके सेवन से शरीर में ताकत आती है. इसके सेवन से पाचन में भी मदद मिलती है.

अश्वगंधा

दुबले पन के लिए  शरीर में मांसपेशियों को मजबूत बनाना चाहती हैं तो अश्वगंधा काफी फायदेमंद है. अश्वगंधा के सेवन से शरीर में ताकत आने के साथ साथ उर्जा भी आती है. अश्वगंधा में एडाप्टोजेन तत्व होता है, जो तनाव और चिंता को दूर करते हैं. आप दूध के साथ अश्वगंधा खा सकते हैं।

गोक्षुरा

दुबले पन के लिए  गोक्षुरा भी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है. इसे खाने से शरीर को ताकत मिलती है. अगर कोई शख्स शारीरिक कमजोरी और दुबलेपन की परेशानी से जूझ रहा है तो उसे इस जड़ी बूटी का सेवन करना चाहिए. इसका पाउडर और कैप्सूल खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, न्यूक्लियर से लेकर सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात

UN में भारत का सख्त संदेश: भू-राजनीतिक तनाव का निशाना नहीं बननी चाहिए समुद्री आवाजाही

दिल्ली गैंगरेप मामले में NCW का एक्शन, पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी; 10/11 सितंबर की रात हैवानियत

डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?