दिल को खुश रखने के टिप्स (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

विश्व हृदय दिवस पर जानिए कितना स्वस्थ है आपका दिल, इन टेस्ट के जरिए तुरंत चल जाएगा पता

हृदय हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग में से एक है इसका ख्याल रखना काफी जरूरी होता है। हार्ट अटैक, हार्ट ब्लॉकेज जैसी गंभीर समस्या अब हर उम्र के लोगों को हो रही है इसकी वजह काफी है लेकिन लाइफस्टाइल को हेल्दी रखने का काम हमें करना चाहिए।

दीपिका पाल

World Heart Day 2024: हमारे शरीर के सभी अंग किसी ना किसी तरीके से जरूरी स्थान रखते है लेकिन अनहेल्दी लाइफस्टाइल को अपना कर हम अपनी सेहत को नुकसान में डाल रहे है। इसका खामियाजा हमारे शरीर को गंभीर बीमारियों के पनपने से भुगतना पड़ता है। हृदय हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग में से एक है इसका ख्याल रखना काफी जरूरी होता है। हार्ट अटैक, हार्ट ब्लॉकेज जैसी गंभीर समस्या अब हर उम्र के लोगों को हो रही है इसकी वजह काफी है लेकिन लाइफस्टाइल को हेल्दी रखने का काम हमें करना चाहिए।

दिल आपका कैसा है स्वस्थ है या अस्वस्थ इसके बारे में कम ही लोग जानते है ऐसे में चलिए कुछ टेस्ट के जरिए पहचानते है आपका दिल कैसा है..

इन तरीकों से दिल को पहचानें

1- करें हार्ट रेट चेक

जैसा कि, आप जानते है दिल का स्वस्थ रहना कितना जरूरी है इसके लिए आप हार्ट रेट को समय पर चेक करते रहे। कई बार ऐसा होता है कि, व्यक्ति की हार्ट रेट फिजिकल एक्टिविटी या मेहनत के आधार पर बदलती रहती है व्यायाम करते समय तेज होती है तो सोते वक्त सामान्य हार्ट रेट होती है। इसके लिए अगर जोर से दिल धड़कें तो समझ जाए दिल की सेहत कैसी है आपकी।

2- सीढ़ियों के जरिए पहचानें

दिल के स्वस्थ रहने की पहचान करने के लिए सबसे अच्छा तरीका स्टेयर्स टेस्ट होता है। इसके लिए स्टडी में कहा गया है कि, 45 सेकंड में सामान्य चार फ्लोर तक सीढ़ियां चढ़ने में सक्षम में सक्षम है तो आपका दिल स्वस्थ है. वहीं अगर 60 सीढ़ियां चढ़ने में 90 सेकंड से ज्यादा समय लग रहा है तो दिल आपका नुकसान उठा रहा है इसके लिए आपको डॉक्टर से इलाज कराना जरूरी है।

3- सोते समय चेक करें हार्ट रेट

यहां पर अगर आप आराम करते समय हार्ट रेट चेक करते है तो आपकी हार्ट रेट सामान्य रूप से 60 से 100 बीट प्रति मिनट तक होनी चाहिए लेकिन सोते समय हार्ट रेट में परेशानी आए तो, इसका कारण शारीरिक फिटनेस की कमी, हाई बीपी, हार्ट अटैक के जोखिम और मृत्यु दर से जुड़ी होती है।

क्या होते हैं हार्ट अटैक के लक्षण

अगर आपको इन टेस्ट के अलावा हृदय से इस तरह की परेशानी आ रही है तो समझ लीजिए दिल को खतरा हो सकता है। शारीरिक गतिविधियों के दौरान जल्दी थकना और कमजोरी महसूस होना, सीने में दर्द, जकड़न, सांस लेने में तकलीफ, हाथों-पैरों, टखनों या पैरों में सूजन, पीठ के ऊपरी हिस्से या पीठ दर्द, अनियमित हार्ट रेट, हार्ट रिदम में परिवर्तन जैसे लक्षण दिखें तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके अलावा चक्कर आना, हाथ-पैर और बाहों में सुन्नपन, दिल में जलन का अनुभव, मतली, उल्टी और बेहोशी जैसी समस्याएं खराब हार्ट हेल्थ का संकेत हो सकते हैं. अगर आपको ये लक्षण दिखते हैं तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

हेल्दी डाइट और व्यायाम को बनाएं हिस्सा

यहां पर आप अपने दिल को खुश करना चाहते हैं तो आप हेल्दी डाइट औऱ व्यायाम का तरीका अपनाएं ऐसा करने से आपके दिल को किसी तरह का खतरा नहीं होगा। हेल्दी डाइट में आप फलों के साथ ही पौष्टिक आहार को शामिल करें ऐसा करने दिल को बचा पाएंगे।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट