शहद और लहसुन की तस्वीर (सौ. एआई) 
हेल्थ

Heart Health: हार्ट अटैक का खतरा होगा कम! बस रोज सुबह खाली पेट ऐसे खाएं शहद और लहसुन

Health Tips: दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली बेहद जरूरी मानी जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार शहद और लहसुन में मौजूद कई पोषक तत्व शरीर के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

प्रीति शर्मा

Garlic and Honey Benefits: आयुर्वेद में प्रकृति द्वारा प्रदत्त जड़ी-बूटियों को जीवन का आधार माना गया है। हमारे किचन में ही ऐसी कई औषधियां छिपी हैं जिनका सही मेल शरीर को गंभीर बीमारियों से बचा सकता है। इन्हीं में से एक शक्तिशाली मिश्रण है शहद और लहसुन। भले ही ये दोनों चीजें अलग-अलग गुणों से भरपूर हैं लेकिन जब इन्हें एक साथ मिलाया जाता है तो ये हृदय रोगों, संक्रमण और कमजोर इम्यूनिटी के लिए रामबाण इलाज बन जाते हैं।

लहसुन

लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता बल्कि यह नसों में जमा होने वाले बैड कोलेस्ट्रॉल का काल है। लहसुन में एलिसिन नामक एक सक्रिय तत्व होता है जो एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक और एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। आयुर्वेद के अनुसार लहसुन रक्त के संचार को सुचारू बनाए रखता है और खून को गाढ़ा होने से रोकता है जिससे स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा काफी कम हो जाता है। इसमें मौजूद सल्फर और अन्य रसायन इसे जीवाणुरोधी बनाते हैं।

शहद

शहद प्रकृति का वह उपहार है जिसमें फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल्स जैसे ताकतवर एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह न केवल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को बढ़ाता है, बल्कि त्वचा की खुजली, लालिमा और संक्रमण को दूर करने में भी सहायक है। शहद के एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण इसे श्वसन रोगों के लिए एक बेहतरीन दवा बनाते हैं।

शहद-लहसुन: नेचुरल डिटॉक्स

जब लहसुन की कलियों को शहद में भिगोकर रखा जाता है तो इसके औषधीय गुण दोगुने हो जाते हैं। इथियोपियाई और प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति में इसे सेहत की संजीवनी कहा गया है। यह मिश्रण कई रोगों में बहुत लाभकारी है।

  • यह रक्त वाहिकाओं को लचीला बनाता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
  • पुरानी खांसी, सर्दी-जुकाम और अस्थमा के लक्षणों को कम करने में मददगार है।
  • यह शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है और कब्ज जैसी पेट की समस्याओं को दूर करता है।
  • इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करते हैं।

कैसे तैयार करें यह मिश्रण

इसे घर पर तैयार करना बेहद आसान है। एक साफ कांच की बरनी लें और उसमें ताजा लहसुन की कलियों को छीलकर डाल दें। अब बरनी को शुद्ध शहद से भर दें और ढक्कन बंद करके 5 से 7 दिनों के लिए छोड़ दें। इस दौरान लहसुन और शहद आपस में फर्मेंट हो जाते हैं।

रोज सुबह खाली पेट इस मिश्रण में से एक लहसुन की कली और थोड़ा शहद निकाल कर चबाकर खाएं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दिए गए सुझाव केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें। नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल के नदिया में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, अरुणाचल के अंजाव में बाढ़

सरकार गिराने के लिए काले जादू का सहारा! शिवमोगा के मंदिर में क्या हुआ कि CM रेवंत रेड्डी ने BRS पर लगाए आरोप

ससुराल मेरी और मजे तुम उड़ाते हो, जब बड़े भाई ने अटलजी से मजाक में कही थी यह बात

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें