हार्ट हेल्थ फोटो.सोशल मीडिया
हेल्थ

Heart Health: हार्ट अटैक अचानक नहीं आता? 30 साल पहले से दिखने लगते हैं ये 5 हेल्थ फैक्टर, नई स्टडी में खुलासा

Heart Attack Symptoms: हार्ट अटैक का खतरा अचानक नहीं बढ़ता। रिसर्च बताता है कि ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर जैसे हेल्थ फैक्टर के पैटर्न में दशकों पहले से बदलाव आने लगते हैं।

रीता राय सागर

Highlights:

  • नई रिसर्च में 1.13 लाख से ज्यादा लोगों के हेल्थ डेटा का विश्लेषण किया गया। हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर पर नजर रखना जरूरी है।

  • हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ाने वाले कुछ हेल्थ फैक्टर के पैटर्न 30 साल पहले से अलग दिखने लगते हैं।

  • 30-40 की उम्र से नियमित हेल्थ चेकअप और सही लाइफस्टाइल अपनाना फायदेमंद हो सकता है।

Heart Attack Risk Factors: हार्ट अटैक को अक्सर अचानक होने वाली मेडिकल इमरजेंसी माना जाता है, लेकिन इसके पीछे कई सालों तक चलने वाले बदलाव वजह होते हैं। एक नई रिसर्च से पता लता है कि भविष्य में जिन लोगों को हार्ट अटैक, स्ट्रोक या दिल से जुड़ी दूसरी गंभीर बीमारियां होती है, उनमें कुछ हेल्थ फैक्टर के पैटर्न करीब 30 साल पहले से ही दिखने लगते हैं।

जानिए कौन-कौन से है, वो हेल्थ फैक्टर जो हार्ट संबंधी समस्याओं के होने के बरसों पहले ही दिखने लगते हैं।

ब्लड प्रेशर में बदलाव

हाई ब्लड प्रेशर हार्ट डिजीज का एक बड़ा जोखिम माना जाता है। लंबे समय तक ब्लड प्रेशर बढ़े रहने से धमनियों और दिल पर दबाव पड़ता है। नई रिसर्च में पाया गया कि आगे चलकर कार्डियोवस्कुलर बीमारी का सामना करने वाली महिलाओं का सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर, 30 साल पहले ही उन महिलाओं की तुलना में औसतन अधिक था। इसलिए समय-समय पर जांच कराते रहना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल का स्तर

शरीर में कोलेस्ट्रॉल का असंतुलन भी दिल की सेहत को प्रभावित करता है। खासकर बैड कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना धमनियों में प्लाक जमने का जोखिम बढ़ाता है। लंबे समय से कोलेस्ट्रॉल लेवल का बढ़ा होना भी हार्ट हेल्थ के कारणों के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।

इसलिए लिपिड प्रोफाइल टेस्ट के जरिए कोलेस्ट्रॉल की समय-समय पर जांच कराते रहना उपयोगी होता है।

ब्लड शुगर और डायबिटीज

ब्लड शुगर का लगातार बढ़ा रहना सिर्फ डायबिटीज के लिए ही नहीं बल्कि दिल की सेहत के लिए भी नुकसानदेह हो सकता है। इससे रक्त वाहिकाओं को भी नुकसान पहुंचता है और दिल की बीमारी का जोखिम बढ़ता है। इसके लिए जरूरत के अनुसार फास्टिंग ब्लड शुगर और HbA1c की जांच करानी चाहिए।

वजन और फिजिकल एक्टिविटी

शरीर का वजन और रोजाना की शारीरिक गतिविधियां हार्ट हेल्थ के जोखिमों का एक कारक है। रिसर्च में भविष्य में कार्डियोवस्कुलर बीमारी का सामना करने वाले लोगों में फिजिकल एक्टिविटी की कमी पाई गई। नियमित वॉक, एक्सरसाइज और संतुलित खानपान से दिल की सेहत को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है।

किडनी की सेहत और स्मोकिंग

किडनी और दिल की सेहत एक-दूसरे से जुड़ी होती हैं। किडनी की कार्यक्षमता में कमी कार्डियोवस्कुलर जोखिम को बढ़ा सकती है। इसके अलावा स्मोकिंग भी दिल की बीमारी का एक प्रमुख जोखिम है। धूम्रपान से रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचता है। इसलिए सिगरेट-तंबाकू जैसी नशीली चीजों से दूरी बनाना जरूरी है।

क्या कहती है नई रिसर्च?

23 नवंबर 2026 को जर्नल जामा नेटवर्क ओपन (JAMA Network Open) में प्रकाशित हुए इस रिपोर्ट में चार अलग-अलग लॉन्ग-टर्म स्टडी के 1,13,612 लोगों के डेटा का विश्लेषण किया गया। शोधकर्ताओं ने 1985 से 2019 के बीच एकत्र किए गए आंकड़ों का अध्ययन किया।

रिसर्च में पाया गया कि जिनकी आगे चलकर पहली बार हार्ट अटैक, स्ट्रोक या कार्डियोवस्कुलर बीमारी से मौत हुई, उनमें कई हेल्थ फैक्टर और ब्लड बायोमार्कर के पैटर्न घटना से एक से तीन दशक पहले ही दूसरे लोगों से अलग थे।

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट