सुबह के समय पिएं बच्चे ये खास ड्रिंक (सौ. सोशल मीडिया) 
हेल्थ

सुबह के समय खाली पेट बच्चों को पिलाएं ये चीजें; वजन रहेगा कंट्रोल, मिलेगी भरपूर एनर्जी

Healthy Drinks for Kids: सुबह के समय बच्चों को आप डॉक्टर के बताए सलाह के साथ डाइट में हेल्दी ड्रिंक्स दे सकते है। इन सही पेय को बच्चे को पिलाने से पाचन तंत्र एक्टिव रहता है एनर्जी मिलती है।

दीपिका पाल

Healthy Tips for Kids: बच्चों की सेहत हर माता-पिता की चिंता होती है। जन्म लेने से लेकर बड़े होने तक बच्चों को डाइट में क्या दें इसे लेकर हमेशा कन्फ्यूजन में रहते है। बच्चों की सेहत और विकास के लिए घर में संतुलित आहार या पेय लेते है तो फायदा मिलता है। सुबह के समय बच्चों को आप डॉक्टर के बताए सलाह के साथ डाइट में हेल्दी ड्रिंक्स दे सकते है। इन सही पेय को बच्चे को पिलाने से पाचन तंत्र एक्टिव रहता है तो वहीं पर शरीर में एनर्जी मिलती है।

सुबह के समय पिएं बच्चे ये खास ड्रिंक

सुबह आप बच्चों को यह खास तरह की ड्रिंक दे सकते है जो इस प्रकार है...

1- गुनगुना पानी

आप बच्चों को सुबह के समय गुनगुना पानी पीने के लिए दे सकते है। यह एक तरह से सरल और प्राकृतिक उपाय है जो आपके शरीर में पाचन को सुधारता है और शरीर में टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। इस गुनगुने पानी में आप थोड़ी बूंद नींबू डाल सकते हैं। इस खास उपाय से आपका पेट साफ होगा और हल्का महसूस करेगा। बच्चों के लिए यह पानी मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

2- फलों का जूस

आप बच्चों की सेहत के लिए उन्हें खाली पेट फलों का जूस दे सकते है। यह जूस शरीर में एनर्जी देने का काम करता है। आप संतरा, सेब या तरबूज का जूस पिलाते है तो शरीर में उनके विटामिन और मिनरल्स की पूर्ति होती है। इसके अलावा फलों का जूस बच्चों के इम्यूनिटी सिस्टम तो मजबूत बनाने और दिनभर ताजगी महसूस कराने के काम आता है।

3-दूध या दही

आप बच्चों की सेहत और शारीरिक विकास के लिए सुबह के समय खाली पेट दूध या दही दे सकते है। इस पेय पदार्थ में कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा होती है जो हड्डियां मजबूत होती हैं।दही से पाचन सुधरता है।दूध में हल्का हल्दी मिलाकर भी पिलाया जा सकता है, यह इम्यूनिटी बढ़ाता है।

4-हर्बल पानी

आप बच्चों को सुबह के समय हर्बल पानी पीने के लिए दे सकते है। जीरा और अजवाइन का पानी सेहत के लिए अच्छा होता है। सुबह-सुबह खाली पेट बच्चों को सही पेय देना उनकी सेहत, पाचन और वजन नियंत्रण के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। आप गुनगुना पानी, फलों का जूस, दूध या दही और हर्बल पानी उन्हें दिनभर एनर्जी देते हैं और मोटापे से भी बचाते हैं। अगर बच्चे को आप सही समय पर सही पेय का सेवन कराते है तो फायदा मिलता है।

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें