नवरात्रि में आपकी पूजा से मां दुर्गा प्रसन्न के होने के ये हैं संकेत

Navratri signs : नवरात्रि के दौरान कुछ खास संकेतों और मान्यताओं को शुभ माना जाता है, जो हमारे जीवन में सुख और सफलता लेकर आता हैं। ऐसे में जानिए किन संकेतों और मान्यताओं को शुभ माना जाता है।
नवरात्रि में आपकी पूजा से मां दुर्गा प्रसन्न के होने के ये हैं संकेत
मां दुर्गा के प्रसन्न होने से मिलते है ये 5 संकेत ( सौ.सोशल मीडिया) घ
Updated on

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है और यह महापर्व माता दुर्गा की कृपा पाने का पावन अवसर भी माना जाता है। भक्तगण नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा भक्ति भाव से करते हैं। कहा जाता है कि इससे माता दुर्गा प्रसन्न होकर भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं।

शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के दौरान कुछ खास संकेतों और मान्यताओं को शुभ माना जाता है, जो हमारे जीवन में सुख और सफलता लेकर आता हैं। ऐसे में आइए जान लेते हैं नवरात्रि के दौरान किन संकेतों और मान्यताओं को शुभ माना जाता है।

मां दुर्गा के प्रसन्न होने से मिलते है ये 5 संकेत:

घर में खुशियों का माहौल

शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के दौरान अगर आपके घर में हंसी-खुशी का माहौल बना हो, सदस्यों के बीच मेलजोल हो और कोई वाद-विवाद न हो रहा हो, तो यह मां दुर्गा के आशीर्वाद का संकेत माना जाता है।

शुभ समाचार मिलना

कहा जाता है कि, नवरात्रि के दौरान घर में हंसी-खुशी का माहौल होने के अलावा कोई अच्छा या शुभ समाचार मिलना भी देवी दुर्गा के प्रसन्न होने का संकेत हो सकता है।

परिवार में एकजुटता

अगर नवरात्रि के दौरान घर यानी परिवार में आपसी में एकता, भाईचारे और खुशी का माहौल होना भी मां जगदंबा के आशीर्वाद का प्रतीक है।

छिपकली का दिखना

नवरात्रि के दौरान अगर घर के मंदिर में छिपकली दिख जाए, तो इसे मां लक्ष्मी के आगमन और देवी दुर्गा की कृपा का शुभ संकेत माना जाता है।

शंख या घंटियों की आवाज

नवरात्रि के दौरान ब्रह्म मुहूर्त में या किसी भी समय शंख या घंटियों की आवाज सुनाई देना एक बहुत ही शुभ संकेत माना जाता हैं। इसका अर्थ है कि माता रानी आपकी भक्ति से प्रसन्न हैं और आप पर अपनी कृपा सदैव बनाए रख सकती हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com