अंडे फोटो.सोशल मीडिया
हेल्थ

Fatty Liver में अंडा खाना चाहिए या नहीं? जानिए इस आम सवाल पर रिसर्च क्या कहता है

Fatty Liver Diet: फैटी लिवर होने पर क्या अंडा खाना बंद कर देना चाहिए? जानिए फैटी लिवर की समस्या वालों को अंडे को डाइट में शामिल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

रीता राय सागर

Eggs And Liver Health: फैटी लिवर का नाम सुनते ही कई लोगों के मन में सबसे पहला सवाल आता है कि ऐसे में क्या खाएं और किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए। अंडे को लेकर लंबे समय से यह धारणा रही है कि इसमें मौजूद कोलेस्ट्रॉल लिवर में फैट बढ़ा सकता है, लेकिन हालिया शोध इस सवाल को थोड़ा अलग तरीके से देखता है।

अगर आप फैटी लिवर से जूझ रहे हैं और अंडा खाना पसंद करते हैं, तो इसे बिना वजह अपनी डाइट से हटाने से पहले कुछ जरूरी बातें जान लेनी चाहिए।

क्या फैटी लिवर में अंडा खा सकते हैं?

मौजूदा शोध के अनुसार, अंडा खाने से फैटी लिवर नहीं बढ़ता है। एक अध्ययन में 1,414 लोगों के करीब 6 साल के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। शोधकर्ताओं को अंडे के सेवन और नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) से लिवर में फैट बढ़ने के बीच कोई सीधा संबंध नहीं मिला।

अंडे में मौजूद कोलीन क्यों है खास?

अंडे की बात आते ही दिमाग में कोलेस्ट्रॉल की बात आती है, जब कि अंडे में कोलीन नामक पोषक तत्व भी पाया जाता है, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। 2024 में हुए एक अध्ययन में ज्यादा कोलीन का सेवन NAFLD के जोखिम को कम करता है, लेकिन इसका एक मात्रा स्त्रोत अंडा मान लेना सही नहीं है।

इसलिए यह कहना सही नहीं होगा कि अंडा फैटी लिवर को ठीक करता है, बल्कि अंडा संतुलित आहार में शामिल किया जाने वाला पोषक भोजन है।

कितने अंडे खाना ठीक है?

इस सवाल का जवाब उम्र, वजन, शारीरिक गतिविधि, मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल और पूरी डाइट जैसे पर निर्भर करता है। अंडा कैसे खा रहे हैं, यह भी जरूरी है। फैटी लिवर में सिर्फ अंडे पर ध्यान देने के बजाय पूरी डाइट देखना ज्यादा जरूरी है। उबला अंडा, पोच्ड अंडा या कम तेल में बना ऑमलेट आम तौर पर ज्यादा बेहतर होता है। इसके मुकाबले बहुत ज्यादा तेल, मक्खन, चीज या प्रोसेस्ड मीट के साथ बनाया गया अंडा आपकी कुल कैलोरी और सैचुरेटेड फैट का सेवन बढ़ा सकता है यानी अंडा खाना या नहीं खाना के साथ-साथ अंडे को किस तरह और कैसे पूरी डाइट में शामिल किया जा रहा है, यह भी जरूरी है।

फैटी लिवर में सिर्फ अंडे पर फोकस करना सही नहीं

फैटी लिवर किसी एक खाद्य पदार्थ को हटाने या किसी एक चीज को अपनी डाइट में शामिल करने से बढ़ता या घटता नहीं है। वजन, शारीरिक गतिविधि, कुल कैलोरी, चीनी और कार्बोहाइड्रेट का सेवन तथा लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है। इसलिए अगर आपकी डाइट में अंडा शामिल है, तो उसे संतुलित भोजन का हिस्सा बनाएं। सब्जियां, दाल, साबुत अनाज और पर्याप्त प्रोटीन के साथ संतुलित आहार पर ध्यान देना ज्यादा कारगर है।

CJP Protest LIVE: आप सब कुछ नहीं रोक सकते, दिल्ली में मेट्रो-ट्रेन की पाबंदियों पर SC की टिप्पणी

कौन हैं नवी पिल्लै, जिन्हें मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार? भारत से भी है कनेक्शन

मुंबई से दिल्ली जाने वाले सावधान! CJP के प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द व री-शेड्यूल, देखें लिस्ट

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार सूरज ढलने के बाद क्यों हुआ? बेटे मल्हार पाटेकर ने बताई वजह

Bypoll Results 2026 Live: पुडुचेरी में जीती AINRC, तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर, बंगाल-असम में BJP आगे