किशमिश (फोटो.सोशल मीडिया)  
हेल्थ

Eating Raisins: रोजाना किशमिश खाने से त्वचा पर आएगा नेचुरल ग्लो, बाल होंगे लंबे-घने; जानें 10 जबरदस्त फायदे

Raisins Benefits: भीगी हुई किशमिश सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि स्किन, बाल और गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। जानिए इसे खाने का सही तरीका और इसके 10 बड़े फायदे।

रीता राय सागर

Raisins for Skin and Hair: किशमिश सिर्फ एक मीठा और पौष्टिक ड्राई फ्रूट ऑप्शन ही नहीं है बल्कि यह एक बेहतरीन स्नैक के साथ-साथ विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर नेचुरल पावरहाउस है, जो त्वचा और बालों दोनों के लिए बहुत फायदेमंद है।

इसे रोजाना भिगोकर खाने से गट हेल्थ भी अच्छा रहता है। किशमिश को रात भर भिगोकर खाने से शरीर को अंदर से पोषण मिलता है। इसके लगातार सेवन से त्वचा साफ और चमकदार बनती है और बाल स्वस्थ व मज़बूत होते हैं।

किशमिश के फायदे

किशमिश में मौजूद आयरन, पोटैशियम, B विटामिन और पॉलीफेनोल्स ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ते हैं, कोलेजिन बनाने में मदद करते हैं और स्कैल्प व त्वचा को हाइड्रेटेड रखते हैं। अपनी रोजाना की डाइट में किशमिश को शामिल करना आपकी नेचुरल सुंदरता को अंदर से निखारने का एक आसान और असरदार तरीका है।

त्वचा के लिए किशमिश खाने के फायदे

  • नेचुरल चमक देती है

किशमिश में रेस्वेराट्रोल जैसे एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो खून को साफ करने और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे त्वचा साफ, चमकदार और स्वस्थ दिखती है।

  • स्किन को बनाती है यंग फॉरएवर

इसमें मौजूद ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जिससे बारीक रेखाएं, झुर्रियां और त्वचा का ढीलापन कम होता है।

  • धूप से होने वाले नुकसान से त्वचा को बचाती है

किशमिश में फेनोलिक कंपाउंड्स होते हैं, जो त्वचा की कोशिकाओं को UV किरणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और धूप के संपर्क में आई त्वचा को ठीक करने में मदद करते हैं।

किशमिश (फोटो.सोशल मीडिया)
  • मुहांसे और ब्रेकआउट्स कम करती है

किशमिश खून में टॉक्सिन्स को कंट्रोल करने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करती है, जिससे मुहांसे और सूजन कम होते है।

  • पिगमेंटेशन में है कारगर

किशमिश में मौजूद आयरन और विटामिन ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं, जिससे त्वचा का रंग एक जैसा और चमकदार बन जाता है।

बालों के लिए किशमिश खाने के फायदे

  • बालों की ग्रोथ बढ़ाती है

किशमिश आयरन, पोटैशियम और विटामिन C से भरपूर होती है। इसमें ऐसे पोषक तत्व हैं जो स्कैल्प तक ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और हेयर फॉलिकल्स को स्टिम्युलेट करते हैं। बालों को पतला होने और झड़ने से रोकता है। आयरन से भरपूर किशमिश हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाने में मदद करती है। स्कैल्प तक ऑक्सीजन अच्छी तरह पहुँचने से बालों की जड़ें मज़बूत होती हैं और बाल कम झड़ते हैं।

  • डैंड्रफ को कंट्रोल करता है

किशमिश में नैचुरल शुगर और पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे स्कैल्प अंदर से हाइड्रेटेड रहता है और सूखापन या पपड़ी जमने की समस्या नहीं होती है और इसी कारण से डैंड्रफ से राहत मिलती हैं।

किशमिश (फोटो.सोशल मीडिया)
  • बालों को बनाता है सॉफ्ट

किशमिश में मौजूद विटामिन B6 बालों की बनावट को हेल्दी रखते हैं, जिससे बाल ज्यादा चमकदार और मुलायम बनते हैं।

  • समय से पहले सफेद होने से बचाता है

इसमें मौजूद कॉपर मेलानिन प्रोडक्शन में मदद करता है, जिससे बालों का नेचुरल रंग लंबे समय तक बना रहता है।

रोज कितनी किशमिश खानी चाहिए?

  • सुबह खाली पेट 10–15 भीगी हुई किशमिश खाना सबसे अच्छा रहता है।
  • आप दिन भर में एक मुट्ठी यानू 20–30 किशमिश भी खा सकते हैं।
  • इन्हें भिगोकर खाने से डाइजेशन बेहतर होता है और शरीर पोषक तत्वों को ज्यादा अच्छी तरह सोख पाता है।

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह

रणबीर कपूर की 'रामायण' पर भड़की VHP, रावण के महिमामंडन का आरोप; फिल्म पर बैन लगाने की मांग

Kal Ka Mausam: 22 नवंबर को किन राज्यों में बरसेंगे बादल और कहां छाएगा घना कोहरा? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट