चिलगोचा के फायदे जानिए (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

न्यूट्रिशन का बूस्टर होता है ये चिलगोजा नट्स, सुबह दूध में भिगोकर खाने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे

शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए एक खास तरह के नट्स की जानकारी दे रहे है जिसका नाम है चिलगोजा। इसमें सभी प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते है।

दीपिका पाल

Pine Nuts Benefits: अच्छी सेहत के लिए आपके शरीर में पोषक तत्वों का होना जरूरी होता है लेकिन मौजूदा हालात में पोषक तत्व की कमी शरीर में नजर आती है। आजकल की जिंदगी व्यस्त होती जा रही है जिसकी वजह से हर कोई पोषक तत्वों का सेवन सही तरह से नहीं कर पाता है यानि डाइट सही से ले नहीं पाता है। यहीं पर शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए एक खास तरह के नट्स की जानकारी दे रहे है जिसका नाम है चिलगोजा। इसमें सभी प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते है।

इन पोषक तत्वों का हैं पावरहाउस

यहां पर चिलगोजा नामक नट्स की बात करें तो, इसमें नेचुरल विटामिन A, E, B1, B2, C कॉपर, मैग्नीशियम, जिंक, मेग्नीज, कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। जो यहां पर ड्राय फ्रूट्स काजू, पिस्ता, बादाम, अखरोट की पूर्ति भरपूर मात्रा में करता है। अगर आप रातभर दूध में भिगोए चिलगोजे का सेवन सुबह करते हैं तो आपकी सेहत बेहतर बनती है।

जानिए चिलगोजा खाने के फायदे

यहां पर अगर आप चिलगोजा का सेवन भरपूर मात्रा में करते है तो आपको कैंसर से बड़ी बीमारियां लड़ने में मदद मिलती है। इसके फायदे इस प्रकार है...

1- कैंसर से लड़ने में मददगार

अगर आप नियमित तौर पर चिलगोजे का सेवन करते हैं तो कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को वार देते है। यहां पर चिलगोजे में रेस्वेराट्रोल एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो कैंसर का रिस्क कम करने में मददगार हो सकता है। इसके लिए चिलगोजे का सेवन करना सही माना जाता है।

2- दिल की सेहत के लिए

यहां पर दिल की सेहत को बेहतर बनाने के लिए चिलगोजे का सेवन आप कर सकते है। दरअसल इसमें पॉली अनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल घटाकर दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है। दिल की सेहत के लिए आप चिलगोजे को खाते रहे।

3- दिमाग के लिए बेहतर

यहां पर चिलगोजे का सेवन अगर आप नियमित तौर पर करते हैं तो यह आपके दिमाग के लिए भी बेहतर होता है। इसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 एसिड मौजूद होता है, जो ब्रेन सेल्स को बेहतर तरीके से चलाने में मदद करता है। इससे आपकी याद्दाश्त औऱ दिमागी सक्रियता बढ़ती है।

4- हड्डियों के लिए

अगर आप नियमित चिलगोजे का सेवन करते हैं तो, इसमे शामिल ओमेगा-6 फैटी एसिड हड्डियों की मजबूती के लिए बेहतर होता है।हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ ही गठिया जैसे रोग से आराम दिला सकता है. इसमें कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है।

5- डायबिटीज में दिलाता है आराम

अगर आप यहां पर चिलगोजे का सेवन करते हैं तो, इसमें में मौजूद न्यूट्रिशन से डायबिटीज का खतरा कई गुना तक कम हो सकता है। इतना ही नहीं इसमें मौजूद कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स डायबिटीज का रिस्क कम कर सकते हैं।

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल