मेंटल हेल्थ फोटो.सोशल मीडिया
हेल्थ

Mental Health: क्या रोज अकेले खाना खाने से दिमाग पर पड़ता है असर? जानें मेंटल हेल्थ से क्या है इसका कनेक्शन

Mental Health Tips: क्या रोज अकेले खाना खाने की आदत आपके मानसिक स्वास्थ्य को खराब कर सकती है? जानें अकेले भोजन करने, अकेलेपन और डिप्रेशन के बीच क्या संबंध है और किन छोटी आदतों पर दें ध्यान।

रीता राय सागर

Highlights:

  • रोज अकेले खाना खाने की आदत कुछ लोगों में अकेलेपन की भावना को बढ़ाती है।

  • परिवार या दोस्तों के साथ भोजन करने से बातचीत और आपसी जुड़ाव बढ़ता है, जिसका मानसिक स्वास्थ्य पर पॉजिटिव असर पड़ता है।

  • अकेले खाना खाना कोई बीमारी नहीं है, लेकिन इसके पीछे अकेलापन या सामाजिक अलगाव की भावना बढ़ती है।

Eating Alone Every Day: कई लोगों की दिनचर्या ऐसी होती है कि उन्हें सुबह का नाश्ता, दोपहर का लंच और रात का डिनर भी अकेले करना पड़ता है। कई लोगों के पास ऑफिस में साथ खाना खाने वाला नहीं होता, तो कई लोग घर में बाकी सदस्यों की अलग-अलग टाइमिंग की वजह से अकेले खाना खाते है।

कभी-कभार ऐसा होना सामान्य है, लेकिन अगर रोज अकेले खाना आपकी आदत बन गई है, तो इसके पीछे की वजह समझना जरूरी है। दरअसल, भोजन सिर्फ शरीर की भूख मिटाने का जरिया नहीं, बल्कि लोगों से जुड़ने और बातचीत करने का एक मौका भी होता है।

अकेले खाना और अकेलेपन के बीच क्या है संबंध?

जब कोई व्यक्ति लगातार अकेले खाना खाता है, तो उसे परिवार और दोस्तों के साथ बातचीत करने का मौका कम मिलता हैं। धीरे-धीरे यह सामाजिक दूरी और अकेलेपन की भावना में बदल जाता है। साल 2025 में स्वीडन में 70 से 75 वर्ष की उम्र के 695 लोगों पर किए गए एक अध्ययन में अकेले खाना खाने और अकेलेपन के बीच संबंध पाया गया।

दिमाग पर पड़ता है असर

परिवार या दोस्तों के साथ खाना खाने के दौरान लोग दिनभर की बातें शेयर करते हैं। इससे वे एक-दूसरे केसाथ इमोशनली जुडे रहते हैं और एक सोशल बॉन्ड डेवलप होता है। इसके विपरीत, अगर कोई व्यक्ति अकेलेपन के कारण दूसरों से दूरी बनाने लगे, तो उदासी, तनाव और अलगाव की भावना बढ़ती है।

दक्षिण कोरिया में वयस्कों पर किए गए एक अध्ययन में अकेले भोजन करने और डिप्रेशन के लक्षणों के बीच संबंध पाया गया।

क्या अकेले खाना नुकसानदायक है?

कई लोगों को अकेले खाना खाना पसंद होते है। इस दौरान वे कंफर्टेबल महसूस करते हैं। कुछ लोगों के लिए यह दिनभर की भागदौड़ के बाद खुद के साथ समय बिताने का अच्छा मौका होता है, लेकिन परेशानी तब होती है, जब अकेले खाना मजबूरी बन जाए या व्यक्ति को दूसरों के साथ बैठने या खाना खाने में असहजता महसूस होने लगे। इसलिए अकेले खाने की आदत से ज्यादा जरूरी यह समझना है कि इसके पीछे की वजह क्या है।

अकेलेपन को न करें नजरअंदाज

अगर अकेले खाने के साथ लगातार उदासी, लोगों से मिलने की इच्छा कम होना, नींद में बदलाव या किसी काम में मन न लगने जैसी समस्याएं भी हो रही हैं, तो यह आपके मेंटल हेल्थ के लिए नुकसानदेह है।

मानसिक सेहत के लिए अपनाएं ये छोटी आदतें

  • परिवार के साथ एक वक्त का खाना जरूर खाएं। दिन में कम से कम एक बार परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर भोजन करने की कोशिश करें।

  • दोस्तों के साथ लंच प्लान करें। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ लंच करने से बातचीत और सामाजिक जुड़ाव बढ़ता है।

  • खाने के समय फोन दूर रखें। भोजन करते समय लगातार सोशल मीडिया देखने के बजाय आसपास के लोगों से बातचीत करें।

  • अगर आप अकेले रहते हैं, तो कभी दोस्तों या रिश्तेदारों को खाने पर बुलाएं और खाने के साथ बातें भी शेयर करें।

INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होंगी सुप्रिया सुले, डिलिमिटेशन बिल पर विपक्ष में रार!

कैबिनेट बैठक के बाद परिसीमन संशोधन विधेयक को मिली मंजूरी, 50 फीसदी सीट बढ़ाने का प्रस्ताव भी मंजूर

क्या माता-पिता बेटे को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं? दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक खत्म, महिला आरक्षण बिल और परिसीमन विधेयक को लेकर संशय बरकरार

त्रिपुरा निकाय चुनाव में वोटिंग जारी, 77 सीटों पर जीती BJP; 16 नगर निकायों की 268 सीटों पर मुकाबला तेज