मूली के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें (सौ.सोशल मीडिया)  
हेल्थ

मूली के साथ गलती से भी न खाएं ये चीजें, वरना झेलनी पड़ सकती है भयंकर तकलीफ़, वजह भी पढ़ें

Health Tips: सर्दियों में मूली का खूब सेवन किया जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर यह सब्जी सेहत के लिए फायेमंद है लेकिन इसे खाने से पहले या बाद में आपको कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

सीमा कुमारी

Foods To Avoid With Radish:  सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है इस मौसम में रहन-सहन के साथ खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए। आपको बता दें, इस मौसम में हरी सब्जियां खूब मिलने लगती है। जिसमें मूली भी आसानी से मिल जाती है। आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, औषधिय गुणों से भरपूर मूली में फॉलिक एसिड, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

साथ ही मूली में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं जो कई बीमारियों से बचाते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि मूली को अगर आपने इन कुछ चीज़ों के साथ मिलकर खाया तो ये फायदे की जगह आपको नुकसान पहुंचा सकती है। दरअसल आयुर्वेद में कुछ चीजों के साथ इसे न खाने की सलाह दी गई है। ऐसे में चलिए बताते हैं कि मूली को आपको किन चीज़ों के साथ नहीं खाना चाहिए?

मूली के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें

दूध न पियें

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, मूली के साथ भूलकर भी दूध न पियें। अगर अपने मूली खाने के बाद दूध का इस्तेमाल किया तो इससे पर रैशेस आ सकते हैं और आपकी स्किन खराब हो सकती है। साथ ही ये भी ध्यान रहे कि मूली के पराठे या सब्जी खाने के साथ भी दूध का सेवन न करें

तुरंत न पियें पानी

कहा तो ये भी जाता है कि, मूली खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि मूली और पानी के संयोजन से खांसी या गले में खराश जैसी समस्या हो सकती है, क्योंकि यह शरीर के पाचन और श्वसन तंत्र को प्रभावित कर सकता है।

संतरों खाने के बाद न खाएं

संतरा खाने के बाद कभी भी मूली नहीं खाना चाहिए। इन दोनों का मेल जहर के समान है। अगर आपने इनका सेवन एक साथ या तुरंत बाद कर लिया तो आपको पेट से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संतरा खाने के 10 घंटे बाद ही मूली का सेवन करें।

चाय पीने के बाद मूली खाना

यह संयोजन बेहद खतरनाक है क्योंकि इससे कब्ज और एसिडिटी हो सकती है। मूली या मूली की प्रकृति ठंडी होती है और चाय की प्रकृति गर्म होती है और ये दोनों एक दूसरे के बिल्कुल विपरीत हैं।

खीरे के साथ न करें

अक्सर लोग सलाद में कई बार खीरे के साथ मूली भी शामिल कर लेते हैं। लेकिन ये कॉम्बिनेशन फायदे की जगह शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए सलाद में खीरा या मूली में से कोई एक ही चीज खाएं।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय