नारियल पानी पीने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

Coconut Water है या Divine Water, कई रोगों को रखता है दूर, तो कई मामलों में करता है कारगर औषधि का काम

नारियल पानी सिर्फ एक हाइड्रेटिंग ड्रिंक ही नहीं है जो शरीर में पानी की कमी दूर करती है बल्कि यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं। नारियल पानी पीने से सेहत को ढेर सारे फायदे होते हैं।

सीमा कुमारी

Coconut Water Benefits : सेहत के लिए पौष्टिक आहार के साथ हेल्दी ड्रिंक का सेवन करना बड़ा फायदेमंद होता हैं। ऐसे में अगर बात नारियल पानी पीने की करें तो, नारियल पानी को सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आपको बता दें, नारियल का पानी पीने से आपकी सेहत को एक-दो नहीं बल्कि ढेर सारे फायदे मिल सकते हैं।

नारियल पानी को दिन के किसी भी समय अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है। लेकिन दिन भर में एक समय में कोकोनट वॉटर पीने से आप इस नेचुरल ड्रिंक से मिलने वाले फायदों को कई गुना बढ़ा सकते हैं। आइए नारियल का पानी पीने के सबसे सही समय के बारे में जानते हैं।

इस समय नारियल पानी फायदेमंद

अगर आप खाली पेट नारियल पानी पीते हैं तो आपको अपनी सेहत पर जादुई असर दिखने को मिल सकते हैं। इसलिए डॉक्टर भी खाली पेट नारियल पानी पिने की सलाह देते हैं।

हार्ट के लिए फायदेमंद

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कोकोनट वॉटर में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर आप हार्ट से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करना चाहते हैं, तो हर रोज नारियल का पानी पीना शुरू कर दीजिए।

पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं में फायदेमंद

अगर आप पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो रोज सुबह नियम से नारियल का पानी पीना शुरू कर दीजिए।

मोटापे से राहत

अगर आप मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो हर रोज नारियल का पानी पीना शुरू कर दीजिए। नारियल के पानी में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक आसान बना सकते हैं।

कुल मिलाकर कोकोनट वॉटर आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकता है।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल

बता दें कि, नारियल का पानी पीकर आप ब्लड प्रेशर को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक नारियल का पानी डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी को मैनेज करने में भी असरदार साबित हो सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी आप नारियल का पानी पीना शुरू कर सकते हैं।

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी