लौंग (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
हेल्थ

खुशबू और सेहत के संगम से भरा औषधीय गुणों का राजा लौंग, कई बीमारियों से रखे दूर

Clove Benefits: शरीर के अंदर होने वाली कई समस्याओं से लौंग का उपयोग राहत दिलाता है। खाने से ठीक पहले सुबह- शाम एक लौंग का सेवन खराश, पाचन शक्ति, दांतों की समस्या से निजात दिलाने में मददगार है।

गीतांजली शर्मा

QUALITY OF CLOVE : लौंग एक ऐसा खुशबूदार मसाला है जो न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में भी बहुत फायदेमंद है। इसके औषधीय गुण, जैसे कि एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण, पाचन से संबंधित कई समस्याओं से हमें राहत दिलाता है।

लौंग के उपयोग से डाइजेशन की परेशानी कम होती है। इसका उपयोग गले की खराश, दांत दर्द, और पाचन की समस्याओं के इलाज में किया जाता है। यह कफ से निजात दिलाने में सबसे ज्यादा कारगर है।

एक लौंग का उपयोग कई बीमारियों से रखे दूर

नियमित रूप से सुबह-शाम खाना खाने से पहले 1 लौंग का सेवन करें। यह मन मिचलने और उल्टी जैसी समस्याओं से हमें दूर रखता है। साथ ही पेट में गैस, सूजन और डाइजेशन को सही रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

लौंग को लेकर शोध में कही गई यह बात

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के एक शोध के अनुसार, लौंग में युजेनॉल नामक तत्व पाया जाता है। जो शरीर के अंदर पनपने वाले संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। यह गले की खराश, सांस की बदबू और पाचन की समस्याओं को दूर करने में कारगर है। शोध बताते हैं कि लौंग दांतों की समस्याओं से भी राहत देता है। चाय में डालकर एक-दो लौंग पी जाएं। या खाने में मसाले के रूप में इसका इस्तेमाल करें। जिसके अनेक फायदे आपको भविष्य में दिखेंगे। हालांकि इसकी तासीर गर्म होती है, जिस वजह से डॉक्टरों द्वारा गर्मियों में इसके सेवन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

विशेषज्ञों की विशेष राय

विशेषज्ञों के अनुसार, एक-दो लौंग चाय में डालकर या भोजन में मसाले के रूप में इस्तेमाल करने से गर्मियों में भी लाभ मिल सकता है। लौंग फायदेमंद तो है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, खासकर गर्मियों में। अगर आपको बहुत ज्यादा एसिडिटी रहती है, तो लौंग का उपयोग सावधानी से करें।

लौंग का उपयोग सीमित मात्रा में करें

यह बहुत जरूरी है कि लौंग की तासीर गर्म होने की वजह से इसका उपयोग गर्मी के मौसम में सीमित मात्रा में किया जाए ताकि शरीर में किसी अन्य तरह की समस्याएं उत्पन्न न हो जाएं।

(एजेंसी इनपुट)

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी