सालभर इन गंभीर बीमारियों ने डराया (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

Year Ender 2024: कोविड-19 के XBB वेरिएंट से लेकर मंकीपॉक्स वायरस तक, इन गंभीर बीमारियों ने सालभर मचाई तबाही

साल 2024 में कई बड़ी गंभीर बीमारियों ने तहलका मचाया था। इसमें मंकीपॉक्स वायरस से लेकर कोविड का नया वैरियंट नजर आया है। चलिए जानते है इन गंभीर बीमारियों के बारे में।

दीपिका पाल
Year Ender 2024: साल 2024 का अंतिम महीना यानि दिसंबर चल रहा है इस महीने में कुछ दिन ही बचे है। इस दिसंबर के महीने को साल भर की घटनाओं को एक पैमाने पर परखने के लिए रखा जाता है। साल 2024 में कई बड़ी गंभीर बीमारियों ने तहलका मचाया था। इसमें मंकीपॉक्स वायरस से लेकर कोविड का नया वैरियंट नजर आया है। चलिए जानते है इन गंभीर बीमारियों के बारे में।
मंकीपॉक्स- इस साल 2024 में एक बार फिर गंभीर बीमारियों में से एक मंकीपॉक्स वायरस की दहशत नजर आई है। WHO से मिले आंकड़ों के मुताबिक एक लाख के करीब दुनियाभर में मामले मिले तो वहीं पर संगठन ने इसे महामारी के रूप में घोषित कर दिया था। भारत में भी इसके मामले मिले थे।
कोविड-19 का XBB वेरिएंट - साल 2024 में भी कोरोना की दस्तक हो गई थी। कोरोना का नया वेरिएंट XBB ने इस साल एंट्री ली। यह वैरियंट इतना खतरनाक था कि, वैक्सीन के असर को भी कम कर दिया। इस खतरनाक वायरस ने बच्चों और बुजुर्गों को प्रभावित किया है।
डेंगू- मच्छरों के काटने से फैलने वाली बीमारी डेंगू ने इस साल 2024 में डराया था। एशिया, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका में बड़ी संख्या में लोगों को संक्रमित किया। भारत में डेंगू के मामले गंभीर मिले तो वहीं पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसके मामले 7.6 मिलियन के करीब जारी किए है। इसके अलावा 3 हजार मौत भी इस खतरनाक बीमारी के बारे में बताया है।
निपाह वायरस- मंकीपॉक्स वायरस के अलावा चमगादड़ों से फैलने वाली बीमारी निपाह ने दहशत फैलाई है। कोरोना की तरह की निपाह भी एक संक्रामक बीमारी है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलती है। केरल में इस वायरस के मामले मिले है।

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह