सर्दियों में वॉक करती महिला (सौ. फ्रीपिक) 
हेल्थ

सर्दियों में शाम को 5 बजे या 7 बजे किस समय करें वॉक? जानें किस वक्त मिलेगा ज्यादा फायदा

Winter Walking Tips: सर्दियों में गलत समय पर वॉक करना फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। ठंडी हवा, तापमान और शरीर की जरूरतों के अनुसार सही वक्त चुनना जरूरी है जिससे शरीर को नुकसान नहीं पहुंचता।

प्रीति शर्मा

Winter Evening Walk: सर्दियों के समय अक्सर लोग आलसी और सुस्त हो जाते हैं। ऐसे में सुबह के समय वॉक पर जाने की जगह कई लोग शाम को जाना पसंद करते हैं। लेकिन शाम को किस समय वॉक करना ज्यादा फायदेमंद होता है इसके बारे में कई लोग नहीं जानते हैं।

अगर सही समय पर घूमा जाए तो वजन कम करने, शरीर में जकड़न, सर्दी खांसी और पाचन से जुड़ी समस्या से राहत मिल सकती है। सर्दी में शरीर को खुद गर्म रखने के लिए ज्यादा एनर्जी चाहिए होती है। ऐसे में वॉक करके कैलोरी बर्न तेजी से होती है और फैट भी कम होता है।

सुबह किस समय करें वॉक

सर्दियों में सुबह के समय वॉक करने का सबसे अच्छा समय 8 से 11 बजे माना गया है। सूर्यास्त के बाद जब हल्की धूप होती है तो शरीर में गर्मी आती है और धीरे-धीरे शरीर संतुलित होने लगता है। धूप से मिलने वाला विटामिन डी हड्डियों को मजबूत करता है। इस समय शरीर का मेटाबॉलिज्म सक्रिय होता है जिससे फैट बर्न बेहतर होता है।

सुबह खाली पेट हल्की वॉक करना भी फायदेमंद माना जाता है लेकिन यह हर किसी के लिए नहीं है। जिन लोगों की पाचन शक्ति कमजोर है या उन्हें चक्कर, कमजोरी या लो ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उन्हें पूरी तरह खाली पेट नहीं चलना चाहिए। ऐसे लोग गुनगुना पानी या थोड़ा फल लेकर वॉक पर जाएं।

किस समय वॉक करना चाहिए

सुबह की जगह शाम को वॉक करना चाहते हैं तो 4 से 5:30 बजे का समय भी अच्छा माना जाता है। आयुर्वेद में शाम को हल्का चलना पाचन के लिए लाभकारी बताया गया है। इससे दिनभर खाया गया भोजन सही तरीके से पचता है और रात में भारीपन नहीं होता। यह समय घूमने के लिए सबसे सही माना गया है।

शाम की वॉक तनाव कम करती है ब्लड शुगर को नियंत्रित रखती है और अच्छी नींद लाने में मदद करती है। ठंड के मौसम में शाम की वॉक करते समय गर्म कपड़े पहनना जरूरी है ताकि शरीर की गर्मी बनी रहे।

अक्सर मन में यह सवाल रहता है कि कितना वॉक करना सेहत के लिए अच्छा रहता है। आयुर्वेद के अनुसार जब तक शरीर में पसीना या थकावट न हो तब तक चल सकते हैं। आमतौर पर 40 से 45 मिनट की वॉक शरीर के लिए पर्याप्त मानी गई है। अगर आप रोजाना चलते हैं तो कम से कम 8 हजार कदम चलें। इससे दिल स्वस्थ रहता है और वजन भी कंट्रोल में रहता है।

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO