प्रेग्नेंसी केयर फोटो.सोशल मीडिया
हेल्थ

Pregnancy Care: प्रेग्नेंसी में कब महसूस होती है बच्चे की पहली हलचल? जानें बेबी मूवमेंट का समय और संकेत

Pregnancy Care Tips: प्रेग्नेंसी में बच्चे की हलचल कब शुरू होती है और पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को यह कैसा महसूस होता है? जानें महीने के हिसाब से बेबी मूवमेंट में होने वाले बदलाव।

रीता राय सागर

Highlights:

  • पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को आमतौर पर गर्भावस्था के 20वें सप्ताह के बाद बच्चे की हलचल महसूस होती है।

  • शुरुआत में पेट में गुदगुदी, बुलबुले उठने या तितली के पंख फड़फड़ाने जैसा एहसास होता है।

  • बच्चे की हलचल अचानक कम होना या उसके सामान्य पैटर्न में बदलाव दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

First Pregnancy Baby Movement: प्रेग्नेंसी के दौरान मां के लिए सबसे खास अनुभव अपने होने वाले बच्चे की पहली हलचल महसूस करना होता है। शुरुआत में पेट में हल्की गुदगुदी, बुलबुले उठने या बटरफ्लाई जैसा एहसास होता है, लेकिन पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को कई बार समझ नहीं आता कि यह बच्चे की हलचल है या ब्लोटिंग।

आमतौर पर एक हेल्दी प्रेग्नेंसी में 16 से 24 सप्ताह के बीच बच्चे की पहली हलचल महसूस होती है। आइए जानते हैं कि बच्चे की हलचल कब शुरू होती है, समय के साथ इसमें क्या बदलाव आते हैं और किन स्थितियों में डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

प्रेग्नेंसी में बच्चे की हलचल कब शुरू होती है?

गर्भ में बच्चा शुरुआती महीनों से ही हाथ-पैर हिलाने लगता है, लेकिन शुरुआत में उसका आकार छोटा होने के कारण मां को इसकी जानकारी नहीं हो पाती। आमतौर पर 16 से 24 सप्ताह के बीच मां को पहली बार बच्चे की हलचल महसूस होती है।

पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को अक्सर 20 सप्ताह के आसपास या उसके बाद हलचल महसूस होती है। अगर 24 सप्ताह तक बच्चे की कोई हलचल महसूस नहीं हुई है, तो डॉक्टर को जरूर बताएं।

शुरुआत में कैसी महसूस होती है बच्चे की हलचल?

शुरुआत में बच्चे की हलचल बहुत हल्की होती है। इसे पहचानना थोड़ा मुश्किल होता है। कई महिलाओं को पेट में बुलबुले उठने, हल्की गुदगुदी होने, तितली के पंख फड़फड़ाने या मछली के तैरने जैसा एहसास होता है। धीरे-धीरे बच्चे का आकार बढ़ने के साथ ये हलचल ज्यादा महसूस होने लगती हैं। समय के साथ पेट में हल्की किक, खिंचाव और करवट बदलने जैसी एक्टिविटी महसूस होती हैं।

महीने के हिसाब से बदलती है बच्चे की हलचल

16 से 20 सप्ताह

इस दौरान कुछ महिलाओं को पहली बार हल्की हलचल महसूस होती है। हालांकि, पहली प्रेग्नेंसी में 16-20 सप्ताह तक हलचल महसूस न होना भी सामान्य है।

20 से 24 सप्ताह

इस समय तक बच्चे की हलचल धीरे-धीरे स्पष्ट होने लगती है। मां को पेट में हल्की किक या अंदर कुछ घूमने जैसा एहसास होता है।

24 से 28 सप्ताह

24 से 28 सप्ताह यानी लगभग 6 महीने के बाद बच्चे की हलचल पहले से ज्यादा महसूस होने लगती है। उसकी किक, हाथ-पैर चलाना और शरीर को घुमाना अधिक महसूस होता है।

28 से 32 सप्ताह

प्रेग्नेंसी के 28-32 सप्ताह के बीच बच्चे की मूवमेंट का एक निश्चित पैटर्न समझ आने लगता है। उसकी हलचल ज्यादा क्लेयर हो जाती है।

32वें सप्ताह के बाद

प्रेग्नेंसी में बेबी मूवमेंट का पैटर्न आमतौर पर बना रहता है, हालांकि बच्चे की साइज बढ़ने और यूटेरस में स्पेस कम होने के कारण किक के बजाय खिंचाव और करवट बदलने जैसी गतिविधियां महसूस होती हैं। डिलीवरी के पास आने तक भी बच्चे की हलचल महसूस होती रहनी चाहिए।

किन वजहों से कम महसूस हो सकती है बच्चे की हलचल?

  1. प्लेसेंटा की स्थिति- अगर प्लेसेंटा गर्भाशय के आगे की तरफ है, तो बच्चे की हलचल कम स्पष्ट महसूस होती है।

  2. मां का बिजी रहना- दिनभर काम करने या चलते-फिरते रहने के कारण हलचल पर ध्यान नहीं जा पाता।

  3. बच्चे का सोना: गर्भ में बच्चा भी सोता और जागता है। उसके सोने के दौरान कुछ समय तक हलचल महसूस नहीं होती।

बच्चे की हलचल कम महसूस हो तो क्या करें?

प्रेग्नेंसी में बच्चे की हलचल उसकी सेहत से जुड़ा एक अहम संकेत है। इसलिए मां को गर्भावस्था के दौरान बच्चे की सामान्य एक्टिविटी के पैटर्न पर ध्यान देना चाहिए। अगर बच्चा सामान्य से कम हलचल कर रहा है या उसकी एक्टिविटी बंद हो गई हैं या उसके रोजाना के पैटर्न में बदलाव आया है, तो तुरंत अपने गायनोकोलॉजिस्ट अगले दिन तक इंतजार न करें।

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा