सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी के बीच दिखाई अपनी झलक, कॉफी से लेकर बेबी बंप तक तस्वीरों में दिखा खास अंदाज

Samantha Baby Bump: सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। पोलका डॉट ड्रेस से लेकर ऑल-व्हाइट लुक तक उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखा।
Samantha Ruth Prabhu Pregnancy
सामंथा रुथ प्रभु(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Samantha Ruth Prabhu Pregnancy: साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री और फिल्ममेकर राज निदिमोरु अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इस बीच सामंथा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में उनके चेहरे पर खुशी और प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा है।

सामंथा ने रविवार को इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की। एक तस्वीर में वह ब्लैक एंड व्हाइट पोलका डॉट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। उनका सिंपल और खूबसूरत लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक अन्य तस्वीर में सामंथा क्रॉप टॉप पहने दिखाई दे रही हैं। वहीं, एक फोटो में वह ऑल-व्हाइट आउटफिट में नजर आईं। इन तस्वीरों में उनका प्रेग्नेंसी ग्लो और चेहरे की खुशी साफ नजर आ रही है।

कॉफी और आउटिंग की झलक भी दिखाई

सामंथा ने अपनी पोस्ट में अपनी डेली लाइफ की कुछ झलकियां भी साझा कीं। एक तस्वीर में वह कॉफी का स्वाद लेती नजर आईं, जबकि दूसरी फोटो में वह एक रेस्टोरेंट में बैठी अपने ऑर्डर का इंतजार करती दिखीं। इसके अलावा एक तस्वीर में वह यात्रा करती हुई भी नजर आईं। तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभिनेत्री इस खास फेज को काफी एंजॉय कर रही हैं।

कब हुई सामंथा और राज की शादी

सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु ने 1 दिसंबर 2025 को शादी की थी। इसके बाद इस साल जून में हैदराबाद में ‘मा इंति बंगारम’ की सक्सेस मीट के दौरान दोनों ने अपने पहले बच्चे के आने की खुशखबरी की पुष्टि की थी। सामंथा ने यह भी संकेत दिया था कि वह अपने मौजूदा प्रोजेक्ट्स पूरे करने के बाद एक्टिंग से ब्रेक लेने की योजना बना रही हैं, ताकि परिवार और आने वाले बच्चे पर ध्यान दे सकें।

Samantha Ruth Prabhu Pregnancy
अजय देवगन ने दृश्यम 3 के लिए वसूली करोड़ों की फीस, श्रिया सरन से इशिता दत्ता तक जानें किसे कितने लाख मिले

प्रेग्नेंसी में भी कर रही हैं वर्कआउट

सामंथा रुथ प्रभु प्रेग्नेंसी के दौरान भी अपनी फिटनेस का ध्यान रख रही हैं। हाल ही में उन्होंने जिम में वर्कआउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। उन्होंने साफ किया था कि वह डॉक्टर की सलाह और ट्रेनर की निगरानी में एक्सरसाइज कर रही हैं। अब उनकी नई तस्वीरों ने फैंस की खुशी और बढ़ा दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com