भुनी हुई हल्दी खाने के बेहतरीन फायदे (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

हल्दी का पानी ही नहीं इसे भूनकर खाना भी सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद

हल्दी सिर्फ मसाला नहीं, एक औषधि है। भुनी हुई हल्दी खाने के बेहतरीन फायदे जो सर्दी, सूजन और पाचन जैसी समस्याओं को ठीक करती है।

सीमा कुमारी

भारतीय घरों की रसोई में मिलने वाला हल्दी सिर्फ एक मसाला नहीं है, बल्कि सदियों से चली आ रही एक ऐसी औषधि है, जो छोटी-मोटी बीमारियों से लेकर बड़ी समस्याओं तक में असर दिखाती है।इसका उपयोग खाने से लेकर स्किन केयर प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है, और इसके कई गुणों के कारण यह हमारे शरीर के लिए एक वरदान साबित होता है।

इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल जैसे कई गुण मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर के स्वास्थ्य के बहुत फायदेमंद है।

शायद आपने हल्दी वाला दूध या हल्दी पानी के फायदों के बारे में तो सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी भुनी हुई हल्दी खाने की बात सुनी है? तो आइए, जानते हैं भुनी हुई हल्दी के 6 ऐसे जबरदस्त फायदे

क्या है भुनी हुई हल्दी खाने के 6 बेहतरीन फायदे

सर्दी-खांसी से निजात

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, भुनी हुई हल्दी को गर्म पानी या शहद के साथ लेने से गले की खराश और बलगम में आराम मिलता है। यह शरीर को अंदर से गर्म करती है और इम्यूनिटी मजबूत बनाती है। अगर आप गले की खराश और बलगम से परेशान है तो आप भुनी हुई हल्दी को गर्म पानी या शहद के साथ ले सकते है।

अगर बच्चे पेट के कीड़े से हैं परेशान, तो ये घरेलू नुस्खे देंगे बड़ी राहत

जोड़ों के दर्द और सूजन में फायदेमंद

आपको बता दें,भुनी हुई हल्दी केवल गले की खराश और बलगम से निजात नहीं दिलाती है। बल्कि जोड़ों के दर्द और सूजन में फायदेमंद है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन सूजन को कम करने वाला प्राकृतिक तत्व है। भुनी हुई हल्दी जोड़ों के दर्द और गठिया जैसी समस्याओं में राहत देती है।

चोट या मोच में घरेलू उपचार

अगर आपको हल्की सी मोच या अंदरूनी चोट लगी हो, तो भुनी हुई हल्दी का सेवन शरीर की रिकवरी प्रक्रिया को तेज करता है। यह दर्द को भी कम करता है।

इम्यून सिस्टम मजबूत

भुनी हल्दी रोज खाने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। यह विशेष रूप से बदलते मौसम में बेहद फायदेमंद है।

गट हेल्थ की समस्याओं में रामबाण

एक्सपर्ट्स बताते है कि भुनी हुई हल्दी का सेवन करने से गैस, अपच और पेट दर्द जैसी परेशानियों में रामबाण है। इसे रोजाना खाना पाचन क्रिया को बेहतर करता है।

PM मोदी ने मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से की मुलाकात, व्यापार, रक्षा और डिजिटल सहयोग पर बड़ी चर्चा

BRICS Summit 2026 LIVE: संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी; भारत पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग

BRICS Summit: वर्ल्ड लीडर से पीएम मोदी की मुलाकात का दौर, चीन के राष्ट्रपति पहुंचे दिल्ली

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

टीएमसी के नाम और चिन्ह विवाद पर आज आ सकता है फैसला, दिल्ली में चुनाव आयोग की दोनों गुटों के साथ बैठक