आंवला ड्रिंक फोटो.सोशल मीडिया
हेल्थ

Amla Drinks: सुबह की शुरुआत करें आंवले के इन 4 रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स से, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण

Amla Juice Drink: सुबह की शुरुआत आंवले के इन 4 रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स से करें। आंवला-अदरक से लेकर आंवला-पुदीना तक, ये आसानी से बनने वाले फ्रेश ड्रिंक दिन की शुरुआत में स्वाद और पोषण दोनों बेहतर करेंगे।

रीता राय सागर

Healthy Morning Drinks: सुबह की शुरुआत अगर किसी ताजगी भरे और हल्के पेय से करनी है, तो आंवला एक बहुत ही अच्छा विकल्प हो सकता है। आंवला विटामिन C और अन्य पोषक तत्वों का एक बेहतरीन स्रोत है और इसे भारतीय खानपान में लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसे पानी, अदरक, पुदीना या हल्दी जैसी चीजों के साथ मिलाकर अलग-अलग तरह के पेय तैयार किए जा सकते हैं, जो अलग-अलग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को टारगेट करके उसमें फायदा पहुंचा सकते हैं।

यहां आंवले से बनने वाले 4 आसान और रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स हैं, जिन्हें आप अपनी पसंद और स्वाद के अनुसार अपनी सुबह की रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

आंवला-अदरक ड्रिंक

आंवला जूस

आंवले की खटास और अदरक की हल्की गर्माहट इस ड्रिंक को स्वादिष्ट बनाती है। इसे बनाने के लिए 1-2 आंवला, थोड़ा सा अदरक और एक कप पानी लें। आंवले के बीज निकालकर छोटे टुकड़े कर लें। अब आंवला, अदरक और पानी को मिक्सर में अच्छी तरह पीस लें। इसे छानकर गिलास में डालें। स्वाद के लिए थोड़ा सा काला नमक या भुना जीरा पाउडर मिलाया जा सकता है।

आंवला-पुदीना कूलर

आंवला जूस

अगर आपको सुबह कुछ ठंडा और ताजगी भरा पीना पसंद है, तो आंवला-पुदीना कूलर ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए 1-2 आंवले, 5-6 पुदीने की पत्तियां और एक कप पानी लें। सभी चीजों को ब्लेंड करें और जरूरत के अनुसार थोड़ा भुना जीरा पाउडर डालें। चाहें तो स्वाद के लिए थोड़ी मात्रा में शहद भी मिला सकते हैं।

आंवला-हल्दी ड्रिंक

आंवला जूस

आंवला और हल्दी का संयोजन भी सुबह के लिए एक पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसे बनाने के लिए 2-3 आंवले, करीब आधा इंच ताजी हल्दी, आधा इंच अदरक और 2-3 काली मिर्च लें। सभी सामग्री को थोड़े पानी के साथ ब्लेंड करें। इसके बाद मिश्रण को छानकर पी सकते हैं।

आंवला-नींबू-मिंट ड्रिंक

आंवला जूस

आंवले के साथ नींबू और पुदीना मिलाकर एक हल्का और रिफ्रेशिंग ड्रिंक तैयार किया जा सकता है। 1-2 आंवले, कुछ पुदीने की पत्तियां, आधा नींबू और एक गिलास पानी लें। आंवले के बीज निकालकर सभी चीजों को ब्लेंड करें। जरूरत हो तो थोड़ा सा शहद या गुड़ मिलाएं।

लगातार दूसरे साल राहुल गांधी स्वतंत्रता दिवस समारोह में नहीं पहुंचे, BJP ने बताया नक्सली मानसिकता

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: हमें महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से बोले प्रधानमंत्री मोदी

LG मनोज सिन्हा ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोक भवन में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, शहीदों को किया नमन

21 तोपों की सलामी के साथ लाल किले पर फहरा तिरंगा, आसमान से MI-17 ने की फूलों की बरसात, देखिए भव्य तस्वीरें

...तो प्रधानमंत्री नहीं बन पाते मोदी! संजय राउत का पीएम पर तीखा हमला, कहा- इस्तीफा देकर युवाओं को दें मौका