24K Gold Serum: चेहरे पर सोने जैसा निखार देगा ये सीरम? जानें फायदे, नुकसान और इस्तेमाल का सही तरीका

Gold Serum: 24 कैरेट गोल्ड सीरम त्वचा को ग्लो और हाइड्रेशन देने का नया ट्रेडिंग स्किन केयर प्रोडक्ट है। जानें इसमें मौजूद गोल्ड पार्टिकल्स, एक्टिव इंग्रीडिएंट्स और इसके सही इस्तेमाल के बारे में।
24k gold serum benefits risks skincare
गोल्ड सीरमफोटो.सोशल मीडिया
Updated on

24K Gold Skincare: स्किनकेयर की दुनिया में हर थोड़े दिन में एक नया ट्रेंड ध्यान आकर्षित कर लेता है। 24K गोल्ड सीरम भी ऐसा ही एक प्रीमियम स्किन केयर ट्रेंड है, जिससे त्वचा को चमकदार, हाइड्रेटेड और जवां दिखाने का दावा किया जा रहा है। जैसा कि नाम से ही समझ आता है कि इस तरह के सीरम में 24 कैरेट सोने के कण के साथ दूसरे एक्टिव स्किन केयर इंग्रेडिएंट्स भी शामिल होते हैं।

लेकिन सवाल यह है कि क्या सोना त्वचा के लिए वाकई इतना फायदेमंद है? क्या यह सिर्फ एक लग्जरी स्किन केयर प्रोडक्ट है या इसके पीछे कोई वास्तविक कॉस्मेटिक फायदा भी है?

क्या है 24K गोल्ड सीरम?

कॉस्मेटिक डर्मटोलॉजिस्ट के अनुसार, 24K गोल्ड सीरम में शुद्ध सोने के कण शामिल होते हैं। सोने का इस्तेमाल त्वचा की देखभाल में सदियों से होता आया है और प्राचीन सभ्यताओं में भी इसके कॉस्मेटिक इस्तेमाल के उल्लेख मिलते हैं। आज के गोल्ड सीरम में सोने के साथ हायलूरोनिक एसिड, विटामिन C और E, पेप्टाइड्स, बोटैनिकल एक्सट्रैक्ट्स और दूसरे हाइड्रेटिंग या एंटी-एजिंग इंग्रेडिएंट्स शामिल हो सकते हैं यानी किसी गोल्ड सीरम का असर केवल उसमें मौजूद सोने पर निर्भर नहीं करता। उसका पूरा फॉर्मूला महत्वपूर्ण होता है।

24K गोल्ड सीरम का त्वचा पर असर

त्वचा को देता है अस्थायी ग्लो

गोल्ड पार्टिकल्स वाले सीरम त्वचा की सतह पर एक चमकदार और ल्यूमिनस इफेक्ट्स देते हैं। इसलिए इन्हें खास मौकों या मेकअप से पहले इस्तेमाल करने का चलन बढ़ा है। हालांकि, यह जरूरी नहीं कि यह चमक त्वचा की अंदरूनी सेहत के सुधार का हो।

त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद

अगर सीरम में हायलूरोनिक एसिड जैसे हाइड्रेटेड इंग्रेडिएंट्स मौजूद हैं, तो वे त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। इससे त्वचा ज्यादा मुलायम और प्लंप दिखाई देती है। इसलिए गोल्ड सीरम खरीदते समय केवल '24K Gold' लिखे होने पर ध्यान देने के साथ-साथ पूरे इंग्रेडिएंट्स पर ध्यान देना चाहिए।

एंटी-एजिंग स्किनकेयर में हो सकता है उपयोग

कुछ गोल्ड सीरम में पेप्टाइड्स, विटामिन C या एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये इंग्रेडिएंट्स त्वचा की देखभाल में अलग-अलग भूमिका निभाते हैं।

त्वचा को मुलायम और स्मूदर दिखाता है

हाइड्रेटिंग इंग्रेडिएंट्स के कारण त्वचा की ऊपरी परत ज्यादा स्मूथ दिखाई देती है। नियमित मॉइस्चराइजिंग से ड्राई और डिहाइड्रेटेड स्किन में सुधार आता है।

गोल्ड सीरम खरीदते समय केवल सोना न देखें

इसे खरीदते समय सिर्फ पैकेजिंग या सोने के दावे के बजाय पूरी सामग्री की लिस्ट पढ़ें। उत्पाद में आपकी त्वचा की जरूरत के अनुसार कौन से एक्टिव इंग्रेडिएंट्स मौजूद हैं। हाइड्रेशन चाहिए तो हायलूरोनिक एसिड, ग्लिसरीन या सेरामाइड का होना जरूरी है। एंटी-एजिंग रूटीन के लिए पेप्टाइड्स, रेटिनोल या विटामिन सी का होना जरूरी है। पिगमेंटेशन या अनइवेन स्किन टोन के लिए विटामिन सी, नियासिनामाइड जैसे इंग्रेडिएंट्स होने चाहिए।

मॉर्निंग स्किन केयर

Cleanser → Serum → Moisturizer → Sunscreen

Navbharat Live
navbharatlive.com