झड़ते बालों से परेशान महिला (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

Hair Growth Tips: झड़ते बालों से हैं परेशान? अलसी के बीजों से घर पर बनाएं ये हेयर मास्क और पाएं घने-लंबे बाल

Flax Seeds for Hair: आजकल बालों का झड़ना और पतले होते जाना एक आम समस्या बन चुका है, जिसके पीछे तनाव, पोषण की कमी और गलत हेयर केयर रूटीन बड़ी वजह बन सकते हैं। ऐसे में अलसी के बीज एक असरदार उपाय है।

प्रीति शर्मा

Hair Care Tips: आज के समय में प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल और तनाव के कारण हेयर फॉल एक आम समस्या बन गई है। बाजार में मौजूद महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स के बजाय आपकी रसोई में मौजूद अलसी के बीज बालों की जड़ों को मजबूत बनाने और नई ग्रोथ को बढ़ावा देने का सबसे सस्ता और प्रभावी तरीका हैं।

खूबसूरत, घने और काले बाल हर किसी की चाहत होते हैं लेकिन बदलते मौसम और केमिकल के इस्तेमाल से बाल धीरे-धीरे अपनी चमक खोने लगते हैं। अगर आप भी कंघी में उलझते बालों को देख कर परेशान हैं तो अलसी के बीज (Flax seeds) आपके काम आ सकते हैं। इन्हें सुपरफूड तो माना ही जाता है लेकिन बालों के लिए यह किसी मैजिक जेल से कम नहीं हैं।

क्यों खास है अलसी

अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन-ई और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। ओमेगा-3 स्कैल्प को पोषण देता है जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और हेयर फॉल रुकता है। वहीं विटामिन-ई फ्री रेडिकल्स से लड़कर बालों की चमक बरकरार रखता है।

ऐसे तैयार करें हेयर जेल

अलसी का जेल बनाना बेहद आसान है। एक कप पानी में दो चम्मच अलसी के बीज डालें और इसे धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक पानी गाढ़ा और चिपचिपा (जेल की तरह) न हो जाए। अब इसे एक सूती कपड़े या छन्नी से गर्म रहते ही छान लें। ठंडा होने के बाद यह जेल इस्तेमाल के लिए तैयार है।

इस्तेमाल करने का सही तरीका

इस जेल में एक चम्मच नारियल का तेल या जैतून का तेल मिलाएं। इसे बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं। 30-40 मिनट रखने के बाद किसी माइल्ड शैम्पू से धो लें।

कंडीशनर की तरह

शैम्पू करने के बाद आप इस जेल को नेचुरल कंडीशनर की तरह भी लगा सकते हैं जिससे बाल सिल्की और स्मूथ रहेंगे।

अलसी के पानी से धोएं सिर

अगर आपके पास जेल बनाने का समय नहीं है, तो अलसी के बीजों को रात भर पानी में भिगोकर रखें और सुबह उस पानी से बाल धोएं। यह स्कैल्प के पीएच लेवल को बैलेंस करता है और डैंड्रफ की समस्या को कम करता है।

अगर आपके स्कैल्प पर किसी तरह का इन्फेक्शन या गंभीर एलर्जी है तो इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। बेहतरीन परिणाम के लिए महीने में कम से कम 4-5 बार इस नुस्खे को आजमाएं।

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त