गुरुनानक जयंती फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Guru Nanak Jayanti: गुरु नानक देव जी की ये 7 अनमोल सीख, जीवन में अपनाएंगे तो सोच और व्यवहार दोनों बदल जाएंगे

Guru Nanak Life Lessons: गुरु नानक देव जी ने अपने विचारों से इंसान को प्रेम और सेवा का रास्ता दिखाया। जानें उनकी 7 शिक्षाओं के बारे में, जिन्हें अपनाकर हम अपने जीवन और व्यवहार को बेहतर बना सकते हैं।

रीता राय सागर

Highlights:

  • गुरु नानक देव जी ने ईमानदारी से मेहनत करने, अपनी कमाई से जरूरतमंदों की मदद करने और दूसरों के साथ मिल-बांटकर खाने की शिक्षा दी।

  • उनकी शिक्षा में जाति, धर्म और ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी इंसानों को बराबर समझने का संदेश मिलता है।

  • नाम जपना, सेवा करना और अहंकार से दूर रहना जैसी सीख आज भी बेहतर जीवन जीने की प्रेरणा देती हैं।

Guru Nanak Dev Ji Teachings: गुरु नानक देव जी सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु माने जाते है। उनका जन्म 1469 में तलवंडी में हुआ था। उन्होंने समाज को अंधविश्वास, भेदभाव और झूठे आडंबर से दूर रहने का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं केवल धार्मिक जीवन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि रोजमर्रा के व्यवहार और सामाजिक जिम्मेदारियों से भी जुड़ी हैं।

ईश्वर का नाम जपो

गुरु नानक देव जी ने ईश्वर के नाम का स्मरण करने पर जोर दिया। इसका अर्थ केवल पूजा-पाठ करना नहीं, बल्कि अपने मन को शांत, सकारात्मक और अच्छे विचारों से जोड़ना है। रोजाना कुछ समय ध्यान, प्रार्थना या ईश्वर का नाम जपते हुए बिताने से मन को शांत और स्थिर रखने में मदद मिलती है।

ईमानदारी से मेहनत करें

गुरु नानक देव जी की प्रमुख शिक्षाओं में से एक है इंसान को अपनी आजीविका ईमानदारी और मेहनत से कमानी चाहिए। गलत तरीकों से धन कमाने की कोशिश करने की बजाय अपने काम के प्रति जिम्मेदार और सच्चा रहना चाहिए। यह सीख आज के समय में भी काम और जीवन में ईमानदारी का महत्व समझाती है।

मिल-बांटकर खाएं

गुरु नानक देव जी ने अपनी कमाई और अपने भोजन को दूसरों के साथ बांटने की प्रेरणा दी। इसका मतलब है अपनी खुशियों और अपने पास मौजूद संसाधनों में से जरूरतमंदों को भी कुछ हिस्सा बांटे। किसी भूखे को भोजन कराना या जरूरतमंद की सहायता करना भी सबाब का काम होता है और यह जीवन को बेहतर बनाता है।

सभी इंसानों को बराबर समझें

गुरु नानक देव जी ने जाति, धर्म, लिंग और सामाजिक स्थिति के आधार पर भेदभाव का विरोध किया। उनकी शिक्षाओं का संदेश है कि सभी इंसान समान हैं और हर किसी के साथ सम्मान से व्यवहार किया जाना चाहिए। किसी को छोटा या बड़ा समझना सही नहीं है।

अहंकार से दूर रहें

गुरु नानक देव जी ने इंसान को घमंड और अहंकार छोड़कर विनम्रता अपनाने की सीख दी। किसी व्यक्ति का पद, पैसा, सुंदरता या सफलता के कारण दूसरों को कमतर समझना रिश्तों में दूरी पैदा करता है। विनम्र व्यवहार ही इंसान को दूसरों के करीब लाता है।

सेवा को जीवन का हिस्सा बनाएं

दूसरों की मदद करना और बिना किसी स्वार्थ के सेवा करना उनकी शिक्षाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सेवा केवल धन से नहीं होती। किसी जरूरतमंद को भोजन देना, बुजुर्गों की सहायता करना या किसी परेशान व्यक्ति की बात सुनना भी सेवा का ही रूप हैं। गुरुद्वारों में लंगर और सेवा की परंपरा इसी भावना से आज भी चल रही है।

सच बोलें और अच्छे कर्म करें

गुरु नानक देव जी ने सत्य और अच्छे आचरण को महत्व दिया। केवल अच्छी बातें करना काफी नहीं, बल्कि अपने व्यवहार में भी सच्चाई और दया का भाव रखना चाहिए। किसी के भी साथ छल न करना, अपने किए वादे निभाना और सही रास्ते पर चलना भी अच्छे कर्म हैं।

बिसलेरी के पानी को जांच में क्यों बताया गया असुरक्षित? FSSAI ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

300 बार पूछें या 500 बार, जवाब नहीं बदलेंगे, सिंधु जल संधि पर सवाल से भड़के पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक

फैसले की आलोचना ठीक, पर पूरी संवैधानिक संस्था को निशाना न बनाएं; हिमाचल में बोले CJI सूर्यकांत

राहुल गांधी से डिबेट के लिए BJP का जिला अध्यक्ष ही काफी, चंडीगढ़ में नितिन नबीन ने दी खुली चुनौती

सांसदों को खरीदने का धंधा किसने शुरू किया? अरविंद सावंत ने भाजपा को घेरा, इलेक्टोरल बॉन्ड पर उठाए सवाल