ग्लिसरीन फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Glycerine Uses In Winter: सर्दियों में त्वचा के लिए कैसे करें ग्लिसरीन का इस्तेमाल? जानें लगाने का सही तरीका

Glycerin Benefits: सर्दियों में रूखी और बेजान त्वचा को मुलायम रखने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानें चेहरे, हाथों और पैरों पर इसे लगाने का सही तरीका, फायदे और जरूरी सावधानियां।

रीता राय सागर

Highlights:

  • सर्दियों में ग्लिसरीन त्वचा की बाहरी परत में नमी बनाए रखने में मदद करती है और रूखेपन से राहत देती है।

  • चेहरे, हाथों, पैरों और फटी एड़ियों के लिए ग्लिसरीन युक्त मॉइस्चराइजर या क्रीम का इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • शुद्ध ग्लिसरीन अधिक मात्रा में सीधे लगाने से बचें और दिन में सनस्क्रीन लगाना न भूलें।

Glycerin Benefits For Skin: सर्दियों में ठंडी हवा और कम नमी के कारण त्वचा रूखी, बेजान और खिंची हुई महसूस होती है। कई बार विंटर मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी त्वचा में रूखापन बना रहता है। ऐसे में ग्लिसरीन एक अच्छा विकल्प है, चेहरे को मॉइस्चराइज करने का। ग्लिसरीन एक ह्यूमेक्टेंट  है, जो त्वचा की ऊपरी परत में नमी बनाए रखने में मदद करता है। यही वजह है कि कई मॉइस्चराइजर और स्किन केयर उत्पादों में ग्लिसरीन का इस्तेमाल किया जाता है।

हालांकि, ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने का सही तरीका जानना जरूरी है। इसे सीधे चेहरे पर लगाने के बजाय दूसरे मॉइस्चराइजिंग प्रोडक्ट के साथ मिलाकर इस्तेमाल करना बेहतर है।

सर्दियों में त्वचा के लिए ग्लिसरीन के 5 फायदे

त्वचा में नमी

ग्लिसरीन हवा और त्वचा की गहरी परतों से पानी खींचकर त्वचा की बाहरी परत में नमी बनाए रखने में मदद करती है। इससे रूखी त्वचा सॉफ्ट होती है।  

रूखेपन और खिंचाव से राहत

सर्दियों में चेहरे और हाथों की त्वचा अक्सर खिंची हुई महसूस होती है। ग्लिसरीन युक्त मॉइस्चराइजर लगाने से त्वचा का रूखापन कम होता है और उसे आराम मिलता है।

त्वचा की सुरक्षा परत को बनाए रखने में मदद

त्वचा की बाहरी परत नमी को बनाए रखने और अन्य समस्याओं से बचाने का काम करती है। ग्लिसरीन त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करके सुरक्षा लेयर को मेंटेन रखती है और स्किन के सामान्य कामकाज को सपोर्ट करती है।

फटी एड़ियों और रूखे हाथों के लिए ग्लिसरीन

सर्दियों में एड़ियां, कोहनियां और हाथ ज्यादा रूखे हो जाते हैं। ग्लिसरीन युक्त क्रीम या लोशन लगाने से इन हिस्सों को नमी मिलती है। रात में पैरों पर मॉइस्चराइजर लगाकर सूती मोजे पहनने से एड़ियां सॉफ्ट बनी रहती है।

त्वचा को मुलायम और स्वस्थ दिखाता है

पर्याप्त नमी मिलने से त्वचा कम रूखी और ज्यादा मुलायम दिखाई देती है। ग्लिसरीन त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करती है, जिससे उसकी नेचुरल चमक बनी रहती है।

सर्दियों में चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने के 4 तरीके

ग्लिसरीन और मॉइस्चराइजर

अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो चेहरे पर ग्लिसरीन इस्तेमाल करने का आसान तरीका है इसे अपने मॉइस्चराइजर के साथ मिक्स करके इस्तेमाल करें। अपनी हथेली पर मॉइस्चराइजर लें और उसमें ग्लिसरीन की बहुत थोड़ी मात्रा मिलाकर चेहरे पर लगाएं।

ग्लिसरीन और गुलाब जल

गुलाब जल और ग्लिसरीन को मिक्स करके इस्तेमाल करने का तरीका काफी प्रचलित है। गुलाब जल मिक्स करके लगाने से यह स्किन पर ज्यादा हैवी फील नहीं होता है और स्किन लंबे समय तक मॉइस्चराइज रहती है।

हाथों और पैरों पर ग्लिसरीन

सर्दियों में हाथों और पैरों का रूखापन बढ़ जाता है। ऐसे में ग्लिसरीन युक्त हैंड क्रीम या फुट क्रीम लगाएं। नहाने और हाथ धोने के बाद ग्लिसरीन को रोज वॉटर में मिक्स करके अप्लाई करें।

फटी एड़ियों के लिए ग्लिसरीन युक्त क्रीम

अगर एड़ियां रूखी और फटी हुई हैं, तो रात में ग्लिसरीन युक्त मोटी फुट क्रीम लगाएं। इसके बाद सूती मोजे पहन लें। इससे त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद मिलेगी। अगर एड़ियों में गहरी दरार, खून या संक्रमण हो तो डॉक्टर से मिलें।

महिला कलेक्टर से कथित दुर्व्यवहार, TVK विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग; DMK सांसद ने उठाया CM विजय पर सवाल

PM मोदी ने किस व्यक्ति की फोटो नेपाल के प्रधानमंत्री को दी? जिससे वो भावुक हो गए

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को दिया मात्र 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद भड़के; कहा- भीख नहीं मांग रहा

Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा? अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा

गगनयान के अंतरिक्ष यात्रियों ने रूस में ली जीरो-ग्रैविटी ट्रेनिंग, कभी उछले, कभी हवा में तैरे; VIDEO VIRAL