Pregnancy Care: डिलीवरी के बाद पहले 40 दिन नई मां का ख्याल कैसे रखें? जानें डाइट, आराम और सेहत की जरूरी बातें

After Pregnancy Care: डिलीवरी के बाद शुरुआती 40 दिन नई मां की रिकवरी के लिए अहम होते हैं। जानें इस दौरान खानपान, साफ-सफाई और स्तनपान का ध्यान कैसे रखें और किन लक्षणों में तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।
First 40 days after delivery new mother care tips.
प्रेग्नेंसी केयरफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • डिलीवरी के बाद नई मां को पर्याप्त आराम, प्रोटीन और आयरन युक्त भोजन के साथ संतुलित डाइट की जरूरत होती है।

  • स्तनपान, टांकों की देखभाल और हल्की शारीरिक गतिविधियों के दौरान महिला की रिकवरी का ध्यान रखना जरूरी है।

  • तेज बुखार, बहुत ज्यादा ब्लीडिंग, सांस लेने में परेशानी और लगातार उदासी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Postpartum Care After Delivery: बच्चे के जन्म से पहले एक होने वाली मां को जितनी केयर की जरूरत होती है, उससे भी अधिक देखभाल की जरूरत डिलीवरी के बाद होती है। प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद महिला का शरीर कई तरह के शारीरिक और हार्मोनल बदलावों से गुजरता है। ऐसे में नई मां को पर्याप्त आराम, पौष्टिक भोजन और परिवार के साथ की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

भारत में डिलीवरी के बाद शुरुआती 40 दिन एक नई मां के लिए खास होते हैं। इस दौरान खानपान से लेकर मालिश और आराम तक कई बातों का ध्यान रखा जाता है। जानिए डिलीवरी के बाद शुरुआती दिनों में नई मां की देखभाल कैसे करें और किन बातों का खास ख्याल रखें।

मां को पर्याप्त आराम और नींद दें

डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने के लिए समय चाहिए। इस दौरान ओवरी धीरे-धीरे अपने सामान्य आकार में लौटता है और शरीर में हुए बदलाव से उबरने की प्रक्रिया चलती है। नवजात बच्चे की देखभाल के कारण मां की नींद बार-बार टूटती है। ऐसे में परिवार के सदस्यों का रोल महत्वपूर्ण हो जाता है, इससे मां को आराम का समय मिल जाता है। घर के कामों की जिम्मेदारी नई मां पर न डालें।

डाइट में शामिल करें पौष्टिक और संतुलित भोजन

डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर करने और ब्रेस्टफीडिंग कराने के लिए मां को पर्याप्त पोषण की जरूरत होती है। इस दौरान ऐसा भोजन दें, जिसमें प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, विटामिन और फाइबर पर्याप्त मात्रा में हों। इसके साथ ही घी, गोंद के लड्डू, मेथी और अजवाइन जैसे पारंपरिक खाद्य पदार्थ भी डॉक्टर की सलाह से लें।

डिलीवरी के बाद साफ-सफाई का रखें खास ध्यान

डिलीवरी के बाद शरीर कमजोर हो जाता है और इससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए साफ-सफाई बहुत जरूरी है। नॉर्मल डिलीवरी में अगर टांके लगे हैं, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार उस जगह को साफ और सूखा रखें। वहीं, सी-सेक्शन के बाद ऑपरेशन के घाव की देखभाल में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

जैसे सैनिटरी पैड समय-समय पर बदलना, हाथ धोएं, प्राइवेट पार्ट्स की अच्छे से सफाई और डॉक्टर द्वारा प्रीस्क्राइब्ड क्रीम को टांकें पर लगाना।

स्तनपान के दौरान मां की जरूरत

बच्चे को जन्म देने के बाद स्तनपान की शुरुआत मां और बच्चे दोनों के लिए एक नई प्रक्रिया होती है। शुरुआती दिनों में दूध की मात्रा, बच्चे का सही तरीके से स्तनपान करना और निप्पल में दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में मां पर दबाव बनाने के बजाय उसे हेल्प करने की कोशिश करें।

हल्की-फुल्की एक्टिविटी से करें शुरुआत

डिलीवरी के बाद 6 सप्ताह के बाद डॉक्टर की सलाह से हल्के-फुल्के वर्कआउट शुरु कर सकते हैं। इससे शरीर को सामान्य गतिविधियों में लौटने में मदद मिलती है। शुरुआत में घर के अंदर थोड़ी देर टहलें।

नई मां की मानसिक सेहत का रखें ध्यान

बच्चे के जन्म के बाद हार्मोनल बदलाव, नींद की कमी और नई जिम्मेदारियों के कारण महिला इमोशनली परेशान महसूस करती है। कई महिलाओं को शुरुआत में बिना किसी खास वजह के रोना, चिड़चिड़ापन या उदासी महसूस होती है। इसे बेबी ब्लूज कहा जाता है। यह आमतौर पर शुरुआती दिनों में होता है और धीरे-धीरे बेहतर हो जाता है।

लेकिन अगर उदासी, बेचैनी, निराशा या बच्चे से जुड़ाव महसूस करने में परेशानी लगातार बनी रहे, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह पोस्टपार्टम डिप्रेशन का संकेत हो सकता है।

First 40 days after delivery new mother care tips.
मोटापे से होता है PCOS या पीसीओएस की वजह से बढ़ता है वजन? जानें दोनों के बीच क्या है संबंध

डिलीवरी के बाद डॉक्टर से कब-कब जांच कराएं?

मां और बच्चे दोनों की सेहत पर नजर रखने के लिए डिलीवरी के बाद नियमित जांच जरूरी है। भारत के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अनुसार डिलीवरी के बाद तीसरे, सातवें, 14वें, 21वें, 28वें और 42वें दिन तक डॉक्टर के पास फॉलोअप विजिट जरूर करें।