मालपुआ  फोटो.सोशल मीडिया
खाना खजाना

Radha Ashtami 2026: भोग में बनाएं खास मालपुआ, आटे और दूध से तैयार करें बिना मैदा की मिठाई

Malpua Recipe: राधा रानी को भोग लगाने के लिए घर पर बनाएं मालपुए, लेकिन इस मैदा से नहीं बल्कि आटे और दूध से बनाएं स्वादिष्ट मालपुए। जानें बिना मैदा मालपुआ बनाने की आसान रेसिपी।

रीता राय सागर

Radha Ashtami Special Malpua Recipe: राधा अष्टमी के मौके पर राधा रानी को भोग स्वरूप अर्पित करने के लिए आप भी मालपुए का भोग बना सकती हैं। इसके लिए आपको मैदा इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है, गेहूं के आटे और दूध से भी नरम और स्वादिष्ट मालपुए तैयार किए जा सकते हैं। जानिए इसे बनाने की आसन विधि।

मालपुआ बनाने के लिए सामग्री

आटे के मालपुए बनाने के लिए आपको 1 कप गेहूं का आटा, 1 कप दूध, 2-3 चम्मच चीनी, आधा चम्मच सौंफ और थोड़ी इलायची पाउडर की जरूरत होगी। इसके अलावा तलने के लिए घी और गार्निश के लिए कटे हुए बादाम-पिस्ता। स्वाद के लिए थोड़ा केसर भी डाला जा सकता है।

ऐसे तैयार करें मालपुए का घोल

त्योहार के लिए भोग बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लेंगे। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालते हुए अच्छी तरह मिलाएं, ध्यान रहे कि आटे और दूध के घोल में बिल्कुल भी गांठ न हो। अब इसमें चीनी, सौंफ और इलायची पाउडर डालकर मिलाएंगे। मालपुए के लिए घोल न बहुत गाढ़ा होना चाहिए और न ही बहुत पतला। घी में आराम से गिरने जैसी कंसीस्टेंसी होनी चाहिए। इसे करीब 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि दूध में आटा अच्छी तरह फूल  जाए।

घी में तलें मालपुआ

अब एक कड़ाही में घी गर्म करें। घी गर्म होने के बाद आंच को मध्यम रखें। एक छोटी कलछी की मदद से थोड़ा घोल कड़ाही में डालें। यह खुद ही गोल आकार ले लेगा। मालपुए को दोनों तरफ से सुनहरा और किनारों से हल्का कुरकुरा होने तक तलें। इसी तरह बाकी मालपुए भी तैयार कर लें।

हल्की चाशनी में डुबोएं

मालपुए को और स्वादिष्ट बनाने के लिए हल्की चाशनी तैयार करें। इसके लिए एक पैन में चीनी और पानी डालकर कुछ मिनट पकाएं। इसमें इलायची या केसर डालें। अब तैयार मालपुओं को चाशनी में कुछ सेकंड के लिए डालें और फिर बाहर निकाल लें।

राधा रानी को लगाएं भोग

तैयार मालपुओं को भोग की थाली में सजाएं और ऊपर से कटे हुए बादाम-पिस्ता डालें और राधा अष्टमी के मौके पर राधा-रानी को भोग लगाएं। इन्हें प्रसाद के रूप में पूरे परिवार में बांटे।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर सिंबल, चुनाव आयोग ने ऋतब्रत गुट को दिया लिफाफा

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें