खिचड़ी-मोरिंगा पराठा फोटो.सोशल मीडिया
खाना खजाना

PM Modi की पसंद के 2 सादे और पौष्टिक व्यंजन, फायदे भी खूब और रेसिपी बेहद आसान, ऐसे बनाएं घर पर

PM Modi Favourite Food: अगर आप भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पसंद की दो देसी रेसिपी बनाना चाहते हैं, तो जानिए सादी खिचड़ी और पौष्टिक मोरिंगा पराठे बनाने की आसान विधि और बनाने का सही तरीका।

रीता राय सागर

PM Modi Favourite Recipe: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खान-पान में हमेशा सादा, घर का बना और पारंपरिक भारतीय खानपान ही शामिल होता है। खिचड़ी और मोरिंगा यानी सहजन के पत्तों का पराठा भी उनके पसंदीदा हैं। 2020 में Fit India Dialogue के दौरान पीएम मोदी ने बताया था कि वह मोरिंगा के पराठे हफ्ते में एक-दो बार खाते हैं।

खिचड़ी भी उनके खाने का अहम हिस्सा है। अगर आप भी पीएम मोदी की पसंद के इन दोनों देसी व्यंजनों को घर पर बनाना चाहते हैं, तो तरीका बेहद आसान है। जानिए रेसिपी।

खिचड़ी

सामग्री

  • ½ कप चावल

  • ½ कप मूंग दाल या तुअर दाल

  • 1 छोटा प्याज

  • 1 टमाटर

  • ½ इंच अदरक

  • 1 हरी मिर्च

  • 1 चम्मच जीरा

  • ½ चम्मच हल्दी

  • चुटकीभर हींग

  • नमक स्वादानुसार

  • 1-2 चम्मच घी

  • पानी जरूरत के अनुसार

बनाने का तरीका

स्वादिष्ट खिचड़ी बनाने के लिए चावल और दाल को धोकर 10-15 मिनट के लिए भिगो दें। कुकर में घी गर्म करें। अब इसमें जीरा और हींग डालें। इसके बाद प्याज, अदरक, हरी मिर्च और टमाटर डालकर हल्का भूनें। हल्दी डालने के बाद चावल-दाल मिलाएं और जरूरत के अनुसार पानी डालें। नमक डालकर कुकर बंद करें और मध्यम आंच पर 2-3 सीटी आने दें। कुकर का प्रेशर निकलने के बाद खिचड़ी को घी के साथ गर्मागर्म परोसें।

मोरिंगा के परांठे

पीएम मोदी ने अपनी पब्लिक अपीयरेंस के दौरान मोरिंगा के पत्तों से बनने वाले पराठे का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि वह इसे हफ्ते में एक-दो बार खाते हैं।

सामग्री

  • 1 कप बारीक कटे मोरिंगा के पत्ते

  • 2 कप गेहूं का आटा

  • ¼ कप बेसन

  • 1 चम्मच कटी हरी मिर्च

  • 1 चम्मच अदरक

  • 2 चम्मच धनिया पाउडर

  • 1-2 चम्मच जीरा

  • ½ चम्मच हल्दी

  • नमक स्वादानुसार

  • पानी

  • घी

बनाने का तरीका

मोरिंगा के पत्तों के अनेकों फायदे हैं। पराठा बनाने के लिए सबसे पहले मोरिंगा के पत्तों को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें। एक बर्तन में गेहूं का आटा, बेसन, मोरिंगा के पत्ते, अदरक, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा, हल्दी और नमक डालें। अब पानी की मदद से मीडियम नरम आटा गूंथ लें और कुछ मिनट ढककर रखें। फिर इसकी लोइयां बनाकर पराठे बेलें और तवे पर घी लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें। इसे दही, हरी चटनी या अचार के साथ खाएं।

PM Narendra Modi Birthday Live: एफिल टावर के सामने मनाया PM मोदी का जन्मदिन, देशभर से मंत्रियों ने दी बधाई

Weather Alert: दिल्ली-यूपी से लेकर MP तक 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 Kmph तक चलेंगी हवाएं

तथाकथित पाकिस्तान-चीन सीमा संयुक्त आयोग की पहली बैठक, भारत ने किया खारिज; कहा- कोई कानूनी आधार नहीं

तेलंगाना में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, तालाब में डूबने से 6 छात्रों की मौत, CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

PM Modi Birthday Special: वडनगर से वाराणसी तक, एक क्लिक में 25 साल की पूरी कहानी