नाचोज चाट रेसिपी  फोटो.सोशल मीडिया
खाना खजाना

Nachos Dahi Chaat Recipe: घर पर बनाएं चटपटी नाचोज दही चाट, दिवाली पार्टी में मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

Nachos Chaat Recipe: दिवाली पार्टी में इस बार मेहमानों को परोसें नाचोज दही चाट। कुरकुरे नाचोज, ठंडा दही, इमली-हरी चटनी और मसालों से तैयार यह फ्यूजन स्नैक मिनटों में बन जाएगा।

रीता राय सागर

Highlights

  • मैक्सिकन नाचोज को दें देसी चाट का चटपटा ट्विस्ट।

  • दही, आलू, चटनी और मसालों से तैयार करें यह स्नैक।

  • दिवाली पार्टी में छोटे कप या बाउल में सर्व करें।

Diwali Party Snacks Recipes: दिवाली पर घर में मेहमान आने वाले हों, तो स्नैक्स की तैयारी भी खास होनी चाहिए। हर बार आलू टिक्की, समोसा या पापड़ी चाट परोसने के बजाय इस बार कुछ नया ट्राई करें।

नाचोज दही चाट एक फ्यूजन स्नैक है, जिसमें मैक्सिकन नाचोज को भारतीय चाट का चटपटा स्वाद दिया जा सकता है। इसे बनाने में भी ज्यादा समय भी नहीं लगता है।

नाचोज दही चाट बनाने के लिए सामग्री

  • 1 बड़ा पैकेट सॉल्टेड नाचोज

  • 1 कप गाढ़ा और ठंडा दही

  • आधा कप उबले हुए आलू

  • आधा कप बारीक कटा प्याज

  • आधा कप बारीक कटा टमाटर

  • 3 बड़े चम्मच इमली की मीठी चटनी

  • 2 बड़े चम्मच हरी चटनी

  • आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर

  • आधा छोटा चम्मच चाट मसाला

  • लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार

  • नमक स्वादानुसार

  • आधा कप बारीक सेव

  • 2 बड़े चम्मच अनार के दाने

  • थोड़ा हरा धनिया

कैसे बनाएं नाचोज दही चाट?

दही तैयार करें

सबसे पहले एक बाउल में ठंडा दही लें। इसे अच्छी तरह फेंट लें, ताकि इसमें गांठें न रहें। इसमें थोड़ा भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाएं। अगर दही बहुत गाढ़ा है तो एक-दो चम्मच पानी ऐड करें।

सब्जियों की तैयारी करें

उबले हुए आलू को छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसमें बारीक कटा प्याज और टमाटर मिलाएं। चाहें तो इसमें थोड़ा हरा धनिया और चुटकी भर चाट मसाला भी डाल सकती हैं।

नाचोज की लेयर लगाएं

एक बड़ी सर्विंग प्लेट में नाचोज को फैलाकर रखें। ध्यान रखें कि सभी नाचोज एक-दूसरे के ऊपर बहुत ज्यादा न हों, ताकि हर बाइट में उनका क्रंच बना रहे।

दही और चटनी डालें

अब नाचोज के ऊपर तैयार दही डालें। इसके बाद इमली की मीठी चटनी और हरी चटनी को चारों तरफ फैलाएं। फिर आलू, प्याज और टमाटर का मिश्रण डाल दें।

करें फाइनल गार्निशिंग

ऊपर से चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च और सेव डालें। आखिर में अनार के दाने और हरा धनिया डालकर सजाएं। आपकी चटपटी नाचोज दही चाट तैयार है।

दिवाली पार्टी में ऐसे करें सर्व

नाचोज दही चाट को एक बड़ी प्लेट में रखने के बजाय अलग-अलग छोटे सर्विंग बाउल या कप में परोसें। इससे मेहमानों को खाने में आसानी होगी और हर सर्विंग में नाचोज चाट का पूरा स्वाद मिलेगा। ध्यान रखें कि इसे बनाकर लंबे समय तक न रखें, वरना नाचोज नरम हो सकते हैं।

दिल्ली SIR: 11.73 लाख मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संजय सिंह ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

दीपावली पर 8 नवंबर को बंद रहेंगे खाटू श्याम मंदिर के कपाट, कमेटी ने जारी की सूचना, जानें कब खुलेंगे पट

SIR पर संजय सिंह की CEC को चिट्ठी, SC के निर्देश लागू करने की मांग, कहा- बताए 3 करोड़ घुसपैठियों के नाम

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर पुलिस का शिकंजा, गैर-जमानती वारंट जारी; SIT की इनाम घोषित करने की तैयारी

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह